एक्सप्लोरर

Gopalganj News: बिहार में BJP एमएलसी के यहां चल गया नीतीश सरकार का बुलडोजर, CO ने कहा- दिया गया था नोटिस

BJP MLC Rajeev Kumar Singh: बीजेपी एमएलसी राजीव सिंह का नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के पास आलीशान मकान है. बुधवार की शाम जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है.

गोपालगंज: बिहार में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की सरकार ने भी बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है. ताजा मामला बिहार के गोपालगंज का है. बुधवार (6 जुलाई) की शाम गोपालगंज में प्रशासन ने बीजेपी एमएलसी राजीव कुमार सिंह (BJP MLC Rajeev Kumar SIngh) के यहां बुलडोजर चला दिया. राजीव सिंह का नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के पास आलीशान मकान है. मकान की चहारदीवारी और गेट पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला है.

नोटिस के बाद भी नहीं हटाया गया अतिक्रमण

इस पूरे मामले में जिला प्रशासन का कहना है कि एनएच-27 की जमीन का अतिक्रमण कर बीजेपी एमएलसी ने मकान की बाउंड्री कराई थी. इसके लिए उन्हें पहले ही नोटिस जारी किया गया था. नोटिस जारी होने के बाद भी अतिक्रमण हटाया नहीं गया. इसके बाद बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई है.

Gopalganj News: बिहार में BJP एमएलसी के यहां चल गया नीतीश सरकार का बुलडोजर, CO ने कहा- दिया गया था नोटिस

एमएलसी ने कहा- दो दिनों का मांगा था वक्त

वहीं बीजेपी के एमएलसी राजीव सिंह ने इसको लेकर कहा कि खुद अतिक्रमण हटाने के लिए बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला था. दो दिनों का वक्त मांगा था. एमएलसी ने कहा कि बुधवार की सुबह से उनके मजदूर लगे हुए थे और अतिक्रमण को हटा रहे थे. इसके बावजूद शाम में 4:50 पर जिला प्रशासन के अधिकारी दो जेसीबी लेकर पहुंच गए. आनन-फानन में मकान की बाउंड्री वॉल और गेट को तोड़वा दिया.

एमएलसी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बंजारी मोड़ से लेकर अरार मोड़ तक कई रसूखदार हैं, जिन्होंने एनएच-27 की जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है लेकिन उन पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं हो रही है. एमएलसी ने सरकार के इशारे पर कार्रवाई करने की बात कही है.

गोपालगंज के सदर अंचल के सीओ राकेश कुमार ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों को पहले नोटिस दिया गया था. इसके बाद जेसीबी से अतिक्रमण को हटाया गया है. उन्होंने कहा कि पहले राउंड में एनएच-27 की जमीन पर अतिक्रमण करने वाले 149 लोगों के घरों दुकानों से अतिक्रमण हटाया गया था. दूसरे राउंड में 28 अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर एनएच की जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में वज्रपात का कहर, 8 जिलों में 15 लोगों की हुई मौत, CM नीतीश कुमार ने जताया शोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: नीतीश कुमार की JDU को झटका, एक ही सीट पर मिली जीत
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: नीतीश कुमार की JDU को झटका, एक ही सीट पर मिली जीत
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget