एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में वज्रपात का कहर, 8 जिलों में 15 लोगों की हुई मौत, CM नीतीश कुमार ने जताया शोक

Lightning in Bihar: मुख्यमंत्री ने अविलंब मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है. लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में सतर्कता बरतें.

पटना: बिहार में एक तरफ जहां बारिश से मौसम बदला है तो वहीं दूसरी ओर कई जिलों में वज्रपात की घटना से लोगों की मौतें भी हुई हैं. वज्रपात के कहर से प्रदेश के आठ जिलों में 15 लोगों की जान गई है. रोहतास में पांच, खगड़िया में एक, कटिहार में दो, गया में दो, जहानाबाद में दो, कैमूर में एक, बक्सर में एक और भागलपुर में एक व्यक्ति की वज्रपात से मौत हुई है. बता दें कि ये आंकड़े मंगलवार (4 जुलाई) की देर शाम से लेकर बुधवार (5 जुलाई) शाम के बीच के हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त की है. सीएम ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. मुख्यमंत्री ने अविलंब मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर दिए गए सुझावों का अनुपालन करें. खराब मौसम में घर में रहें और सुरक्षित रहें.

रोहतास में चार बच्चे झुलसे, एक की मौत

रोहतास के करगहर थाना क्षेत्र के शहर मेदनी गांव में बुधवार (5 जुलाई) की शाम वज्रपात की चपेट में आने से चार बच्चे झुलस गए. इनमें से एक की मौत हो गई जख्मी तीन किशोरों का इलाज चल रहा है. ये सभी घर के पास में ही बरगद के नीचे खेल रहे थे. इसी दौरान बारिश हो गई. बच्चे पास में एक घर के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़े थे और वज्रपात की चपेट में आ गए.

मृतक किशोर अरविंद साह का 14 वर्षीय बेटा प्रकाश कुमार साह था. वहीं जख्मी होने वालों में वीरेंद्र कुमार साह का 15 वर्षीय बेटा रवि कुमार साह, शेषनाथ दुबे का 13 वर्षीय बेटा सत्यम कुमार दुबे और मदन साह का 10 साल का बेटा रोहित कुमार शामिल है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today: बिहार में इन जिलों के लोग आज रहें अलर्ट, IMD पटना ने मौसम को लेकर दिया ये ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Embed widget