एक्सप्लोरर

Watch: जेडीयू के 'गालीबाज' विधायक, गोपाल मंडल ने खुलेआम दी धमकी, कहा- 'पिस्तौलवा अभियो रखे हैं... निकालें क्या?'

Gopal Mandal Video: जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे. इसी दौरान पत्रकारों ने उनसे सवाल किया था जिसके बाद वे भड़क गए और गाली देने लगे.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पहचान भले ही स्वच्छ और साफ छवि के नेता के रूप में है लेकिन उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड के एक  विधायक गोपाल मंडल (Gopal Mandal) की हरकत किसी से छुपी नहीं है. कभी बेतुका बयान देते हैं तो कभी अमर्यादित भाषा बोलते हैं. शुक्रवार (06 अक्टूबर) को गोपाल मंडल ने हद पार कर दी. पटना स्थित जेडीयू कार्यालय परिसर में पत्रकारों को गालियां देने के साथ-साथ धमकी भी देने लगे. जेडीयू विधायक ने कहा, "पिस्तौलवा तो अभियो रखे हैं, निकालें क्या? ज्यादा बदमाशी करोगे तो बता देंगे."

दरअसल जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे. इसके बाद कई मंत्री और विधायक भी पहुंचने लगे. इसी दौरान विधायक गोपाल मंडल भी मुख्यमंत्री से मिलने के लिए आए. पत्रकारों ने उन्हें देखा और सवाल कर दिया कि आप अस्पताल में पिस्टल लहरा रहे थे. इस पर उन्होंने सबसे पहले कहा कि पिस्तौलवा तो अभियो रखे हैं निकालें क्या? फिर सफाई देने लगे और जाते-जाते उन्होंने पत्रकारों को गालियां दे दी.

गाली देने के बाद पत्रकार भी विधायक पर भड़क गए. उनसे पूछा कि जेडीयू में गाली देने की ट्रेनिंग दी जाती है क्या? इस पर गोपाल मंडल ने कहा ज्यादा बदमाशी करोगे तो बता देंगे हम.

पार्टी या नीतीश कुमार ने नहीं लिया कभी संज्ञान

बता दें कि गोपाल मंडल की ये हरकत कोई नई नहीं है. वो इस तरह की हरकत पहले भी कर चुके हैं. उनकी ऐसी ही छवि है. हमेशा वे अपनी हरकतों से सुर्खियों में बने रहते हैं. तेजस राजधानी एक्सप्रेस में गोपाल मंडल बनियान में घूमने लगे थे. ट्रेन के अंदर घूमते हुए वीडियो वायरल हुआ था. इस पर वो काफी चर्चा में रहे थे. महिलाओं के साथ या स्टेज पर उनका अजीब तरह का डांस करते हुए कई वीडियो वायरल हो चुका है. इतने विवादों के बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या पार्टी की ओर से अब तक कोई संज्ञान उन पर नहीं लिया गया है.

यह भी पढ़ें- VIDEO: 'लहराएंगे रिवॉल्वर... तू लोग हमारा बाप हो', CM नीतीश के 'बड़बोले' विधायक गोपाल मंडल ने दीं गालियां

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget