एक्सप्लोरर

Good News: आरा के युवक ने बनाया गजब का एप्लिकेशन, जिले के लोगों को अब इलाज कराने में मिलेगी मदद

Doczappoint Application: आरा के संकट मोचन नगर (न्यू पुलिस लाइन) मोहल्ला निवासी शुभम कुमार सिंह एनआईटी नागपुर के छात्र हैं. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सराहना कर चुके हैं.

Arrah News: स्टार्टअप के तहत आरा के रहने वाले एक युवक ने ऐसा एप्लिकेशन बनाया है जिससे आए दिन जिलों में डॉक्टर के पास जाकर इलाज कराने वाले लोगों को अब फायदा मिलेगा. ऐप की मदद से अब आरा के लोग डॉक्टर के पास घर बैठे नंबर लगा सकेंगे. सुबह-सुबह डॉक्टर्स के क्लिनिक के बाहर खड़े होकर नंबर लगाने के लिए लाइन नहीं लगना पड़ेगा. आरा के संकट मोचन नगर के रहने वाले शुभम कुमार सिंह ने ये ऐप देश में चल रहे स्टार्टअप के तहत बनाया है.

टीम की सराहना कर चुके हैं नितिन गडकरी

आरा के संकट मोचन नगर (न्यू पुलिस लाइन) मोहल्ला निवासी शुभम कुमार सिंह एनआईटी नागपुर के छात्र हैं. ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की समस्या को देखते हुए पैन इंडिया के तहत अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस ऐप को तैयार किया है. पूर्व में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी इंजीनियरिंग के छात्र शुभम और उनकी टीम से मिले थे. छात्रों के प्रयास को खूब सराहा था.

शुभम ने बताया कि लोगों की सहायता के लिए एक मोबाइल नंबर 9470075205 को भी सार्वजनिक किया गया है. आम लोग इस नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं. आने वाले दिनों में 24 घंटे यह सेवा उपलब्ध रहेगी. अगर किसी डॉक्टर के पास नंबर फुल हो जाएगा तो नंबर नहीं लगेगा. इस प्रक्रिया के बाद लोग आसानी से चिकित्सक के पास पहुंचकर इलाज करवा सकते हैं. आरा शहर के अमूमन सभी डॉक्टरों की सुविधा इस ऐप से मिल रही है.

प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं ऐप

ऐप का नाम doczappoint है. इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. शुभम ने बताया कि दस दिनों के अंदर यह ऐप काम करने लगेगा. अभी टेस्टिंग की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है. वेबसाइट www.doczappoint.com पर भी जाकर इसका लाभ लिया जा सकता है.

डॉक्टर की फीस से 30 रुपये अधिक करने होंगे खर्च

बीते बुधवार की रात आरा शहर के डॉक्टरों के साथ एक चर्चा हुई. इसमें आरा शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक मौजूद थे. उन्होंने इस सेवा की बेहतरी के लिए अच्छे सुझाव भी दिए. स्टार्टअप के जिला कोऑर्डिनेटर दिव्येंदु ने भी इस सेवा के बारे में बताया और इससे मरीजों को होने वाले फायदे के बारे विस्तार से बताया. हालांकि लोगों को डॉक्टर की फीस से अतिरिक्त 30 रुपये खर्च करने पड़ेंगे.

यह भी पढ़ें- Baba Dham: 'कांवड़िया पथ का पूर्ण निर्माण सरकार की प्राथमिकता', विजय सिन्हा बोले- एक्टिव है सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget