एक्सप्लोरर

गिरिराज सिंह का चिराग पासवान पर निशाना, कहा- वे JDU और BJP में कंप्यूजन पैदा करना चाहते हैं

गिरिराज सिंह ने कहा कि चिराग पासवान सिर्फ नीतीश कुमार के खिलाफ बोलेत हैं तेजस्वी यादव के खिलाफ नहीं बोलते. उन्हें यह साफ करना चाहिए कि तेजस्वी के विरोध में वह क्यों नहीं बोलते हैं?

पटना: बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान पर निशाना साधा है. गिरिराज सिंह ने कहा कि चिराग पासवान बीजेपी और जेडीयू के बीच कंफ्यूजन फैलाना चाहते हैं. उन्होंने सवाल किया कि चिराग को तेजस्वी यादव के विरोध में बोलते तो नहीं देखा?

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “पीएम मोदी ने कहा है कि उनका नेतृत्व नीतीश कुमार कर रहे हैं. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि नीतीश ही नेतृत्व करेंगे. गृहमंत्री अमित शाह ने भी कहा है कि अगर हमसे कम सीटे आएंगी तो भी नीतीश कुमार ही हमारा नेतृत्व करेंगे. अब ये जो कह रहे हैं कि मैं मोदी का हनुमान हूं तो मुझे लगता है कि ये बोल तो रहे हैं कि राम का हूं लेकिन अंदर से रावण को जप रहे हैं."

गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं बिहार बीजेपी के तमाम मतदाताओं को कहना चाहता हूं कि जो अभी एनडीए के साथ नहीं वह भविष्य में भी एनडीए के साथ नहीं है. बीजेपी नेता ने कहा, “अभी तक उन्हें (चिराग पासवान) केवल नीतीश कुमार के विरोध में बोलते देखा है. तेजस्वी यादव के विरोध में नहीं बोलते देखा. इन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि तेजस्वी के खिलाफ ये क्यों चुप हैं? ये जेडीयू और बीजेपी के बीच कंफ्यूजन पैदा करना चाहते हैं. गुड़ खाना है मगर गुलगुले से परहेज है. यहां तो गुलगुला नीतीश कुमार हैं. मेरा राजनीतिक मतभेद हो सकता है लेकिन जो पार्टी ने निर्णय किया है उसके लिए एनडीए के खून का एक-एक कतरा नीतीश कुमार के लिए बहेगा.”

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “बीजेपी चिराग के कंधे पर सवारी कर रही हैं ये बिल्कुल ही गलत बात है. वह बीजेपी को बदनाम कर रहे हैं. वह ऐसा कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते हैं. मेरी उनसे इस विषय पर कोई बातचीत नहीं हुई है. इसलिए इस पर शीर्ष नेतृत्व ही बता सकते हैं कि चिराग ऐसा क्यों कर रहे हैं? लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि चिराग इस तरह बोलकर जो कंफ्यूजन पैदा करना चाहते थे वो कंफ्यूजन अब साफ हो गया है कि उन्हें अगर एनडीए में रहना है, नरेंद्र मोदी का समर्थन करना है तो उन्हें नीतीश कुमार के नेतृत्व को स्वीकार करना होगा." उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता के नाते मुझे पूरा भरोसा है कि जब प्रधानमंत्री आएंगे तो इस लाग लपेट को सीधा करेंगे.

गिरिराज सिंह ने कहा, “जो एलजेपी कर रही हैं उससे तो यही प्रतीत होता है कि वो आरजेडी और कांग्रेस की मदद कर रही है. ऐसी स्थिति में बीजेपी के कार्यकर्ता सिर्फ बीजेपी और एनडीए का है.”

जिन्ना विवाद पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, “कांग्रेस के लोग कहते हैं कि आडवाणी जी जिन्ना के आगे नतमस्तक हुए थे, मैं कांग्रेस के लोगों को कहना चाहता हूं कि आडवाणी जी पाकिस्तान गए थे तब उन्होंने प्रोटोकॉल के लिए उन्होंने ऐसा किया था, उन्होंने घर में जिन्ना की तस्वीर नहीं लगाई,  कांग्रेस लोगों को गुमराह नहीं करे. ”

यह भी पढ़ें:

देश में फरवरी 2021 तक कोरोना के खत्म होने की संभावना, पढ़ें वैज्ञानिक कमेटी की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget