एक्सप्लोरर

Gaya News: गया में बाल कैदी ने की आत्महत्या, बाथरूम में लगाई फांसी, परिजनों को हत्या का शक

Gaya News: बाल कैदी अमित राज जानलेवा हमले के मामले में बाल गृह में बीते 20 फरवरी से बंद था. वह डेल्हा थाना क्षेत्र के बैरागी मोहल्ले के रहने वाले राजेश पासवान का पुत्र था.

Gaya Suicide: गया के बाल सुधार गृह में जानलेवा हमला मामले में बंद 17 वर्षीय किशोर ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार (24 जून) शाम की है. हालांकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Anugrah Narayan Magadh Medical College Hospital) भेजा.

बाल सुधार गृह में 20 फरवरी से बंद था अमित

गया के सीआरपीएफ कैंप स्थित बाल सुधार गृह में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया. बाल कैदी की पहचान अमित राज उर्फ टकला पासवान के रूप में की गई है. वह डेल्हा थाना क्षेत्र के बैरागी मोहल्ले के रहने वाले राजेश पासवान का पुत्र था. बाल कैदी अमित राज जानलेवा हमले के मामले में बाल गृह में बीते 20 फरवरी से बंद था.

अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा

इस घटना के बाद बाल सुधार गृह के प्रशासन ने बाल कैदी को आनन-फानन में इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन अस्पताल में हंगामा करने लगे. कुछ देर तक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. मृत बाल कैदी के परिजनों को हत्या का शक है. हालांकि अस्पताल प्रशासन के समझाने के बाद परिजन शांत हो गए.

इस मामले में रामपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि डेल्हा थाना क्षेत्र के बैरागी मोहल्ले के रहने वाले अमित राज उर्फ टकला पासवान ने सोमवार की शाम करीब 6.15 बजे बाल सुधार गृह के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना के आधार पर बाल कैदी को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. शव को शीतगृह में सुरक्षित रखा गया है. परिजनों की शिकायत पर छानबीन की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Begusarai Murder: बेगूसराय में कपड़ा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, ओवरब्रिज के पास बदमाशों ने घेर कर मारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget