एक्सप्लोरर

HAM पार्टी के कार्यकर्ता का पिस्टल लहराते वीडियो वायरल, गाड़ी पर बैठ दिखा रहा 'हीरोपंती'

Gaya Viral Video: जीतन राम मांझी की पार्टी के बैनर और हथियार के साथ एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है. इस मामले पर आरजेडी सांसद अभय कुशवाहा ने जमकर निशाना साधा है.

Gaya News: गया में सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री सह हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतन राम मांझी की पार्टी के बैनर और हथियार के साथ एक युवक का रील्स वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक चार पहिया वाहन के बोनट पर हथियार के साथ बैठ कर रील्स बना रहा है और उस युवक के चारों तरफ कुछ लोग जीतन राम मांझी की पार्टी के झंडे के साथ चल रहे हैं.

हम  के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दी सफाई

इतना ही नहीं रील्स में गाना चल रहा है 'अइलो जीतन राम मांझी की राज्य राजवे हम पार्टी सदा रहतो जिंदाबाद, पुलिस और दरोगा में हम छोड़ा न बोलतो' यह रील्स अब सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल रील्स के बारे में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम ) के राष्ट्रीय प्रवक्ता नंदलाल मांझी से पूछा गया तो उन्होंने ने बताया कि जिस रील्स के बारे में आप बात कर रहे हैं, उस रील्स के गाने को हमने भी सोशल मीडिया पर देखा है.

नंदलाल मांझी ने कहा कि उस रील्स में जो लड़का है, उससे बात भी की है. जिस लड़का का रील्स वायरल हो रहा है वह लड़का गाना गाने और रील्स बनाने का काम करता है. कुछ-कुछ राजनितिक पार्टी का भी गाना निकालता है और जब हमलोगों ने उनसे सम्पर्क कर के पूछा कि तुम इस तरह की हरकत क्यों कर रहे हो, इस तरह के हरकत से पार्टी का नाम खराब होता है. इस तरह से नहीं करना चाहिए. तब उसने कहा कि यह एक फिल्म के शूटिंग का भाग था. इसमें किसी तरह की सत्यता नहीं है.

उसने बताया कि वो लोग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और यह गाने की डिमांड थी. वहीं हथियार असली है या नकली है के सवाल पर राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि जिस तरह से फिल्म की शूटिंग तो असली और नकली क्या. आप खुद ही समझ सकते हैं कि लोग बाजार से खरीद कर ही इस्तेमाल करते हैं और हथियार के बारे में वह लड़का ही बता सकता है. हमारी उनसे बात हुई है और उन्होंने स्पष्ट कहा है कि यह सभी प्रत्यात्मक के तौर पर अपनाया है. जो लड़का रील्स में दिख रहा है, वह बाराचट्टी का रहने वाला है और उसका नाम मुकेश कुमार उर्फ़ मुक्कु है. यह युवक कुछ लोगों के साथ मिलकर भोजपुरी गाना और रील्स बनाता रहता है.  

हथियार और हम पार्टी के झंडे के साथ वायरल रील्स पर आरजेडी के सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि "इसी पर तो मांझी जी को संज्ञान लेना चाहिए. मांझी जी अनर्गल बातों को राजनीति में लाने का काम किया करते हैं. तेज प्रताप जी का मामला हो या अन्य मामला हो वो तुरंत लेकर आते हैं और आज जब हमने रील्स देखा तब तो मांझी जी को जवाब देना चाहिए. ये आप किस तरह की राजनीति कर रहे हैं. आप की पार्टी का झंडा लेकर और जहां के वह विधायक रह चुके हैं बाराचट्टी के उस क्षेत्र का हम पार्टी का एक युवा नेता और किस तरह से हथियार लहरा रहा है. ये तो सरकार के लिए सोचने की बात है."

अभय कुशवाहा ने ये भी कहा कि प्रशासन को एक्शन लेने की जरूरत है. ऐसे प्रशासन कहीं हर्ष फायरिंग होती है तो तुरंत संज्ञान में ले लेती है और आज जब सत्ताधारी दल के संरक्षित पार्टी वर्कर और कार्यकर्ता खुलेआम हथियार लहरा रहे हैं और उस पर अभी तक संज्ञान नहीं लिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. इस पर स्पष्ट है कि कार्रवाई होनी चाहिए और जवाब देना चाहिए. 

मामले में जेडीयू का क्या है कहना?

वहीं इस वायरल रील्स पर जदयू के प्रदेश सचिव चंदन कुमार यादव ने कहा कि वायरल हो रहे वीडियो को हमने भी देखा है. कुछ लोगों ने हमें भी वीडियो को दिखाया है. उस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक एक गाड़ी पर सवार होकर हथियार लहरा रहा है, जिसमें हथियार दिख रहा है. मगर आज के डेट में AI का जमाना है और उसमे कुछ झंडा भी दिख रहा है, जो हम पार्टी का है और जो वीडियो में दिखाई पड़ रहा है, लेकिन हम यह भी कहेंगे कि इस वीडियो की सत्यता की जांच हो और अगर यह सही है तो कार्रवाई हो. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत में 'आफत', 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी, दिल्ली से लेकर राजस्थान तक कब बरसेंगे बादल?
उत्तर भारत में 'आफत', 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी, दिल्ली से लेकर राजस्थान तक कब बरसेंगे बादल?
WPL 2026: आरसीबी से मिली निराशाजनक हार, गुजरात की कप्तान ने दिया बड़ा बयान
WPL 2026: आरसीबी से मिली निराशाजनक हार, गुजरात की कप्तान ने दिया बड़ा बयान
भारत खरीदने जा रहा 114 राफेल फाइटर जेट, पाकिस्तान की उड़ी नींद, चीन में शरण में पहुंचे आसिम मुनीर
भारत खरीदने जा रहा 114 राफेल फाइटर जेट, पाकिस्तान की उड़ी नींद, चीन में शरण में पहुंचे आसिम मुनीर
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो

वीडियोज

वो चीखता रहा...सिस्टम सोता रहा!
80 मिनट तक मदद को तरसता रहा Yuvraj Mehta, सिस्टम पर उठे सवाल
कल होगा आधिकारिक ऐलान, Nitin Nabin के सिर सजेगा ताज!
मूंछें काटी, सिर मुड़ाया...दलितों के साथ कब थमेगा ये अत्याचार?
Bharat ki Baat: Greater Noida का सिस्टम इतना 'ठंडा' क्यों? | Greater Noida Engineer Case

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उत्तर भारत में 'आफत', 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी, दिल्ली से लेकर राजस्थान तक कब बरसेंगे बादल?
उत्तर भारत में 'आफत', 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी, दिल्ली से लेकर राजस्थान तक कब बरसेंगे बादल?
WPL 2026: आरसीबी से मिली निराशाजनक हार, गुजरात की कप्तान ने दिया बड़ा बयान
WPL 2026: आरसीबी से मिली निराशाजनक हार, गुजरात की कप्तान ने दिया बड़ा बयान
भारत खरीदने जा रहा 114 राफेल फाइटर जेट, पाकिस्तान की उड़ी नींद, चीन में शरण में पहुंचे आसिम मुनीर
भारत खरीदने जा रहा 114 राफेल फाइटर जेट, पाकिस्तान की उड़ी नींद, चीन में शरण में पहुंचे आसिम मुनीर
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
मुंबई: कुर्ला में BJP कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला, फेरीवालों ने पीटा, 3 गंभीर घायल
मुंबई: कुर्ला में BJP कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला, फेरीवालों ने पीटा, 3 गंभीर घायल
सिर्फ वजन उठाने से नहीं बनती है बॉडी, मसल्स के लिए जरूरी है ये 7 पावरफुल फूड्स
सिर्फ वजन उठाने से नहीं बनती है बॉडी, मसल्स के लिए जरूरी है ये 7 पावरफुल फूड्स
छोटे भाई पर शख्स ने उठाया हाथ, बाद में बड़े भाई ने लट्ठ बजाकर सरेबाजार लिया बदला- वीडियो वायरल
छोटे भाई पर शख्स ने उठाया हाथ, बाद में बड़े भाई ने लट्ठ बजाकर सरेबाजार लिया बदला- वीडियो वायरल
बिना ताले-दीवार वाली जेल, फिर भी कैदी भागते नहीं; हैरान कर देगी वजह
बिना ताले-दीवार वाली जेल, फिर भी कैदी भागते नहीं; हैरान कर देगी वजह
Embed widget