एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में BJP नेता रेप के आरोप में गिरफ्तार, अब रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल

Bihar News: बिहार के गया में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती से रेप के मामले में परिजनों ने 30 अगस्त को शिकायत की थी. इसके बाद 12 घंटे में आरोपित को पकड़ा गया था. अब रोहिणी ने हमला किया है.

Gaya BJP Leader Rape Case: गया के पूर्व विधायक काली राम के पुत्र नरेश राम तुरी ने एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ रेप किया. इसका वीडियो वायरल हुआ जिसके बाद मामला सामने आने पर गया की पुलिस ने आरोपित बीजेपी नेता नरेश राम तुरी को गिरफ्तार कर लिया. 30 अगस्त को ही पीड़िता के परिजनों की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी. नरेश राम तुरी बीजेपी का प्रदेश स्तरीय नेता है. अब इस घटना के सामने आने के बाद सियासत शुरू हो गई है. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सवाल उठाए हैं.

रोहिणी आचार्य ने मंगलवार (02 सितंबर) को एक्स पर रेप वाली इस खबर को शेयर किया. इसके साथ ही रोहिणी ने एक और खबर को शेयर किया जिसका शीर्षक है 'मणिपुर में पहली बार ड्रोन बम हमला, 2 की मौत'. शेयर करते हुए रोहिणी ने लिखा, "मोदी सरकार बयानवीरों की सरकार है, मोदी जी व उनकी सरकार से न तो देश संभल रहा है और ना ही देश की सीमा के अंदर हो रहे अतिक्रमण और घुसपैठ पर इनका कोई नियंत्रण है. जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से निरंतर घुसपैठ जारी है. आतंकी हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है." इसके साथ ही रोहिणी ने आगे और भी बहुत कुछ लिखा.

क्या है गया में रेप वाला पूरा मामला?

मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती से रेप का वीडियो बनाया गया. इसके बाद परिजनों ने 30 अगस्त को शिकायत की. नरेश राम तुरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि लड़की मानसिक रूप से कमजोर है. इसी का फायदा उठाकर रेप की घटना को अंजाम दिया है. रेप के बाद नरेश राम तुरी ने उसका वीडियो बनाया था. इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया. इसी वीडियो के वायरल होने के बाद उन्हें इसकी जानकारी हुई. 

आरोपित बीजेपी नेता नरेश राम तुरी के पिता काली राम 70 के दशक में जनसंघ के टिकट पर बोधगया विधानसभा से विधायक बने थे. नरेश राम तुरी को वर्ष 2023 में भी एक नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में फतेहपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था. एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के 12 घंटे के अंदर आरोपित को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें- ...तो ऐसे होगा क्राइम कंट्रोल! बिहार के DGP ने दिए 6 'S' के मूल मंत्र, हर 'वर्दीधारी' जान ले ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय के बीच सपा ने कर दी बड़ी मांग, 'मुझे लगता है कि उन्हें…'
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय के बीच सपा ने कर दी बड़ी मांग, 'मुझे लगता है कि उन्हें…'
Varanasi News: ज्ञानवापी मस्जिद पर बड़ा अपडेट, इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होगी मामले पर सुनवाई
वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद पर बड़ा अपडेट, इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई
Bihar News: बिहार में लगातार बढ़ रहा तापमान, 2 जिलों में बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह
बिहार में लगातार बढ़ रहा तापमान, 2 जिलों में बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह
CM नीतीश कुमार के फैसले पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'उनका मन...'
CM नीतीश कुमार के फैसले पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'उनका मन...'

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: 'अमेरिका नहीं हम तय करेंगे कब खत्म होगी जंग', ट्रंप के दावे पर फायर ईरान, दे दिया जवाब
'अमेरिका नहीं हम तय करेंगे कब खत्म होगी जंग', ट्रंप के दावे पर फायर ईरान, दे दिया जवाब
क्रिकेटर कुलदीप यादव लेंगे सात फेरे, लखनऊ में रिशेप्शन में CM योगी समेत कई हस्तियां होंगी शामिल
क्रिकेटर कुलदीप यादव लेंगे सात फेरे, लखनऊ में रिशेप्शन में CM योगी समेत कई हस्तियां होंगी शामिल
'तेल की सप्लाई रुकी तो तबाही तय', ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, बोले- 20 गुना बड़ा अटैक करेंगे
'तेल की सप्लाई रुकी तो तबाही तय', ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, बोले- 20 गुना बड़ा अटैक करेंगे
संजू सैमसन का केरल में जोरदार स्वागत, वाइफ चारुलता के इस जेस्चर ने लूटी महफिल, Video वायरल
संजू सैमसन का केरल में जोरदार स्वागत, वाइफ चारुलता के इस जेस्चर ने लूटी महफिल, Video वायरल
अब कैसी है सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत? कब होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज? जानें-अपडेट
अब कैसी है सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत? कब होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज? जानें-अपडेट
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
Video: बरात में जाने के लिए रेंट पर मिल रहे भूत, वीडियो वायरल होते ही यूजर्स मांगने लगे नंबर
बरात में जाने के लिए रेंट पर मिल रहे भूत, वीडियो वायरल होते ही यूजर्स मांगने लगे नंबर
Persian Gulf Hot Water: इतना गर्म क्यों है फारस की खाड़ी का पानी? वजह जान लेंगे तो नहीं होगा यकीन
इतना गर्म क्यों है फारस की खाड़ी का पानी? वजह जान लेंगे तो नहीं होगा यकीन
Embed widget