एक्सप्लोरर

Bihar News: आरजेडी विधायक अजय कुमार पर चलेगा हत्या का मुकदमा, हाईकोर्ट ने रद्द की MLA की अपील, जानें पूरा मामला

Gaya News: मामला सुमीरक यादव हत्याकांड से जुड़ा हुआ है. इस मामले को लेकर अतरी से आरजेडी विधायक अजय कुमार उर्फ रंजीत यादव हाईकोर्ट पहुंचे हुए थे, जिस पर हाईकोर्ट फैसला सुनाया है.

गया: अतरी विधानसभा के आरजेडी विधायक अजय कुमार उर्फ रंजीत यादव पर अब जेडीयू नेता सुमिरक यादव हत्याकांड का मुकदमा (Gaya News) चलेगा. कुंती देवी की मृत्यु के बाद विधायक अजय कुमार उर्फ रंजीत यादव ने केस को निरस्त करने को लेकर हाईकोर्ट में अपील की थी. जिस पर गुरुवार को हाईकोर्ट ने केस के निरस्त करने की अपील को रद्द करते हुए हत्याकांड का मुकदमा विधायक पर चलाने का आदेश दिया है. वहीं उनके खिलाफ स्पीडी ट्रायल द्वारा मामले की सुनवाई होगी.

सुमीरक यादव हत्याकांड में नामजद हैं विधायक अजय कुमार

26 फरवरी 2013 को जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष सुमीरक यादव अपने कार्यालय से घर जा रहा था, तभी अभियुक्तों के द्वारा लोहे की रॉड, लाठी डंडे से पीट-पीटकर घायल कर दिया गया था. इलाज के लिए जाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गई थी. इस मामले में मृतक के भाई विजय यादव ने तत्कालीन आरजेडी विधायक कुंती देवी, पुत्र अजय कुमार उर्फ रंजीत यादव पर हत्या की प्राथमिकी निमचक बथानी थाना में दर्ज कराया था. 

कुंती देवी की हो चुकी है मृत्यु

इस मामले में गया कोर्ट में सुनवाई के दौरान एडीजे 3 की अदालत ने आरजेडी विधायक कुंती देवी को 24 जनवरी 2021 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. 23 अप्रैल 2021 को सजा के दौरान कुंती देवी की मृत्यु हो गई थी. वर्तमान में कुंती देवी के पुत्र अजय कुमार उर्फ रंजीत यादव अतरी से विधायक हैं. इसके पूर्व कुंती देवी 2006 और 2016 में अतरी विधानसभा से आरजेडी की विधायक चुनी गई थीं. वहीं, इस हत्याकांड को लेकर लोगों ने खूब हंगामा किया था. कुंती देवी के घर से रॉड व लाठी बरामद किए गए थे, जिनपर खून के धब्बे लगे थे. इसके बाद पुलिस जांच तेज कर दी थी और वर्तमान विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें: New Parliament Building: 'इसमें अगर पड़िएगा तो…', नीतीश कुमार पर खूब बरसे आरसीपी सिंह, विरोधियों को ऐसे दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget