एक्सप्लोरर

Bihar News: RJD में शामिल होंगे JDU के पूर्व विधायक, कहा- 'युवाओं का जमाना, नीतीश-लालू थक गए'

Kaushal Yadav: नवादा में जेडीयू को बड़ा झटका लगा है. पूर्व विधायक कौशल यादव ने नीतीश कुमार का साथ छोड़ने की घोषणा कर दी है. कौशल ने कहा कि वह तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने में सहयोग करेंगे.

Kaushal Yadav will join RJD: नवादा से जेडीयू के पूर्व विधायक कौशल यादव ने शुक्रवार को खुले मंच से आरजेडी में शामिल होने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि वह दो-तीन दिन में पार्टी ज्वाइन करने की तारीख का ऐलान करेंगे. कौशल यादव ने बिहार की राजनीति में बड़ा बयान देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव दोनों नेता थक गए हैं. उन्होंने कहा कि अब बिहार में नौजवानों का समय आ गया है.

अपनी भूमिका को लेकर क्या कहा?

आरजेडी में शामिल होने के बाद अपनी भूमिका को लेकर कौशल यादव ने कहा कि वह नवादा की पांचों विधानसभा सीटें जीतकर तेजस्वी यादव को देंगे. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग लालू यादव और तेजस्वी यादव को बदनाम करते हैं, उन्हें साथ नहीं लिया जाएगा. 

कौशल यादव ने आश्वासन दिया कि वह हर जाति और समाज को साथ लेकर चलेंगे. उन्होंने कहा कि आरजेडी में शामिल होने के बाद लालू यादव और तेजस्वी के नेतृत्व में नवादा में कोई गलत फैसला नहीं होगा. जदयू के इस पूर्व विधायक की घोषणा से बिहार के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है. 

कौशल यादव पिछले 20 वर्षों से नीतीश कुमार के करीबी माने जाते थे. उन्होंने अपने करीबी मित्र और पूर्व एमएलसी सलमान रागीव मुन्ना का मुद्दा भी उठाया. यादव ने बताया कि मुन्ना हर विधानसभा में नीतीश कुमार को 40-50 हजार वोट दिलवाते थे, लेकिन एमएलसी चुनाव में सहयोगी दल ने उन्हें हराने की साजिश रची. कौशल यादव ने कहा कि कुछ लोगों ने मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट देने पर सवाल उठाए, जबकि सलमान रागीव की वजह से विधानसभा से लेकर लोकसभा तक मुस्लिम समुदाय का समर्थन मिलता रहा है. 

केंद्र सरकार पर साधा निशना

कौशल यादव ने केंद्र सरकार पर महादलित परिवारों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महादलित परिवारों को मात्र 4 किलो चावल तक सीमित कर दिया है. यादव के अनुसार, इस नीति से महादलित परिवार हमेशा भूखे रहने को मजबूर होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि इस स्थिति में ये परिवार अपने बच्चों को नौकरी दिलाने में भी सक्षम नहीं हो पाएंगे. 

अपने बयान में कौशल यादव ने डॉ. अंबेडकर के विचारों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का मानना था कि जब तक सरकार चलाने वाला अच्छा नहीं होगा, तब तक लोगों को वास्तविक लाभ नहीं मिल सकता. यह बयान बिहार की राजनीति में नई बहस का विषय बन गया है.

ये भी पढ़ें: बिहार में NDA का CM फेस कौन है? अमित शाह का जवाब- समय बताएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी के पूर्व विधायक हरि भूषण ठाकुर को जान से मारने की धमकी, पटना में FIR दर्ज
बीजेपी के पूर्व विधायक हरि भूषण ठाकुर को जान से मारने की धमकी, पटना में FIR दर्ज
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget