बिहार में NDA का CM फेस कौन है? अमित शाह का जवाब- समय बताएगा
Bihar Elections: बिहार में एनडीए के सीएम फेस पर अमित शाह ने गोलमोल जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद समय बताएगा कि कौन सीएम होगा. इसे लेकर अब विपक्ष जेडीयू पर हमलावर है.

Home Minister Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में बिहार चुनाव को लेकर एक बयान दिया है, जिससे बिहार की सियासत गरमा गई है. उनके बयान से सवाल उठ रहा है कि क्या बिहार एनडीए में सीएम को लेकर सस्पेंस है? दरअसल उनसे पूछा गया कि बिहार में एनडीए का सीएम फेस कौन है? इस पर अमित शाह ने जवाब दिया कि समय बताएगा कि बिहार का अगला सीएम कौन होगा.
अमित शाह ने क्या कहा?
हालांकि उन्होंने यह साफ किया कि बिहार चुनाव नीतीश के मुख्यमंत्री रहते ही लड़ा जाएगा. नीतीश के सीएम रहते एनडीए विधानसभा चुनाव लड़ेगा. अब उनके इस बयान के कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं. सियासी पारा चढ़ा हुआ है. बिहार कांग्रेस की तरफ से इस पर तीखी प्रतिक्रिया आई है. वरिष्ठ नेता प्रेमचंद मिश्रा ने अपने X पर पोस्ट कर लिखा, "PM मोदी के बिहार दौरे के दिन अमित शाह के छापे इंटरव्यू में खुलासा हो गया कि अगला सीएम नीतीश कुमार को बीजेपी सरकार बनने पर नहीं बनाएगी. सिर्फ चुनाव तक उनके नाम का इस्तेमाल करेगी. धोखा कर दिया जदयू के साथ. बीजेपी यानी बड़का झूठा पार्टी."
आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि अब तो साफ हो गया कि बिहार चुनाव के बाद बीजेपी नीतीश को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी. महाराष्ट्र में शिंदे के साथ BJP ने जो खेल किया बिहार चुनाव के बाद वही नीतीश के साथ करेगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में स्पष्ट कर दिया कि नीतीश के CM रहते चुनाव लड़ेंगे, लेकिन सीएम कौन होगा चुनाव के बाद समय बताएगा. बीजेपी नीतीश को हटाएगी यह तय हो गया है. वैसे जनता तेजस्वी सरकार बनाने का मन बना चुकी है.
राजीव रंजन ने दिया विपक्ष को जवाब
वहीं जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि अमित शाह के बयान को मैंने नहीं देखा, लेकिन तय है कि नीतीश के नेतृत्व में NDA विधानसभा चुनाव लड़ेगा और नीतीश मुख्यमंत्री बनेंगे. बिहार एनडीए के दलों का जिलावार सम्मेलन हुआ था. उसमें भी सभी दलों ने एक सुर में कहा कि नीतीश मुख्यमंत्री चेहरा हैं. नीतीश ने बिहार का चौमुखी विकास किया. अगला जो जनादेश होगा उसमें नीतीश के विकास कार्यों की अहम भूमिका होगी.
ये भी पढ़ें: जहानाबाद पुलिस कस्टडी से अपराधी फरार, एसपी का सख्त एक्शन, SI और सिपाही को कर दिया सस्पेंड
Source: IOCL


























