एक्सप्लोरर

बिहार शिक्षा विभाग में 1.85 करोड़ का खेल! HRMS ऑडिट में बड़ा खुलासा

बिहार के शिक्षा विभाग में HRMS के जरिए करीब 1.85 करोड़ रुपये के कथित अनियमित भुगतान सामने आए हैं. सरकार ने सभी 38 जिलों में ऑडिट शुरू कराया है.

बिहार के शिक्षा विभाग में ऑनलाइन वेतन भुगतान से जुड़ी बड़ी अनियमितताओं का मामला सामने आया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, विभाग के मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HRMS) के आंतरिक ऑडिट में वेतन बढ़ाकर देने, पोर्टल पर अनधिकृत तरीके से पहुंच बनाने और फर्जी शिक्षकों के नाम पर भुगतान करने के आरोप मिले हैं.

नवादा, पटना और भागलपुर के तीन मामलों में करीब 1.85 करोड़ रुपये के कथित अनियमित भुगतान का पता चला है. इन मामलों में पुलिस जांच और विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है. कम से कम चार अधिकारियों को निलंबित किए जाने की खबर है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि राज्य के सभी 38 जिलों में ऑडिट कराया जा रहा है. इसे नवंबर के मध्य तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

यह भी पढ़ें- पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक

नवादा में शिक्षक के खाते में बढ़ाकर भेजी गई सैलरी

नवादा में रजौली के बेलाडीह स्थित एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक के वेतन रिकॉर्ड में कथित हेरफेर का मामला सामने आया. जिला शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर 13 अक्टूबर 2026 को नवादा टाउन थाने में FIR दर्ज की गई. इसमें शिक्षक, पोर्टल पर डेटा दर्ज करने वाले मेकर क्लर्क और जांच करने वाले चेकर हेड क्लर्क का नाम शामिल है.

FIR के अनुसार, अप्रैल 2025 में शिक्षक का स्वीकृत वेतन 46,772 रुपये था, लेकिन खाते में 4,91,772 रुपये भेजे गए. आरोप है कि इसमें अनधिकृत भत्ते जोड़े गए थे. मई में भी 46,772 रुपये के स्वीकृत वेतन के बदले 3,49,500 रुपये का भुगतान किया गया. इसके अलावा समग्र शिक्षा फंड से 2.86 लाख रुपये ट्रांसफर किए जाने का भी आरोप है. FIR में कुल 10,43,950 रुपये के अनधिकृत भुगतान का दावा किया गया है.

पटना में 76.71 लाख की गड़बड़ी का आरोप

पटना में गुलजारबाग स्थित FNS अकादमी के क्लर्क विजय कुमार विद्यार्थी को 14 अक्टूबर को निलंबित किया गया. उन पर 76,71,983 रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी का आरोप है. निलंबन आदेश के अनुसार, उन्होंने HRMS पोर्टल पर अनधिकृत प्रविष्टियां करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी की मेकर लॉगिन आईडी का इस्तेमाल किया. विभागीय जांच और आरोप-पत्र की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है.

भागलपुर में फर्जी शिक्षकों के नाम पर भुगतान

भागलपुर में दो अलग-अलग मामलों में HRMS के जरिए कथित अनधिकृत भुगतान की जांच हो रही है. एक मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारी शशि चंदन चौधरी के खिलाफ 8 अक्टूबर को जोगसर थाने में केस दर्ज हुआ. आरोप एक फर्जी शिक्षक के नाम पर भुगतान से जुड़ा है. अगले दिन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया.

दूसरे मामले में जिला शिक्षा अधिकारी को निलंबित किया गया. उन पर तनुश्री नाम की कथित फर्जी शिक्षिका को कई महीनों तक 98,12,773 रुपये का भुगतान कराने का आरोप है. इस मामले में भी 8 अक्टूबर को केस दर्ज किया गया था.

सभी 38 जिलों में ऑडिट करा रही सरकार

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि HRMS में गड़बड़ी रोकने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है. उन्होंने अधिकारियों को नवंबर के मध्य तक आंतरिक ऑडिट पूरा करने का निर्देश दिया है. मंत्री ने भ्रष्टाचार में शामिल शिक्षकों और अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही है. इन मामलों ने वेतन रिकॉर्ड, पोर्टल लॉगिन और ऑनलाइन भुगतान की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. फिलहाल, सभी आरोपों की जांच अभी जारी है.

यह भी पढ़ें- संजय झा का ललन सिंह पर बड़ा बयान, MLC चुनाव के नतीजों पर भी बोले

नूरनैन अली एक कंसल्टेंट राइटर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य सरकार की नीतियों और क्राइम रिपोर्टिंग में है. उन्हें चुनावी कवरेज का लंबा अनुभव है. उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2019 और 2024 तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 और 2022 जैसे महत्वपूर्ण चुनावों को कवर किया है.  
नूरनैन अली साल 2014 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार और हरियाणा से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग की है. वे टोटल टीवी, रफ्तार न्यूज, एसएमबीसी स्वराज, ईटीवी भारत, वे2न्यूज और लल्लूराम जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पत्रकारिता के अलावा उन्हें खाना बनाना, किताबें पढ़ना और सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में देखना पसंद है. वे गजल, कव्वाली और 90 के दशक के हिंदी गानों के भी शौकीन हैं.  
उन्होंने बीए (राजनीति शास्त्र एवं भूगोल) की शिक्षा प्राप्त की है. इसके साथ ही पत्रकारिता एवं विज्ञापन में 2 वर्षीय डिप्लोमा और ग्रामीण विकास में मास्टर्स किया है.  

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

संजय झा का ललन सिंह पर बड़ा बयान, MLC चुनाव के नतीजों पर भी बोले
संजय झा का ललन सिंह पर बड़ा बयान, MLC चुनाव के नतीजों पर भी बोले
Bihar Weather: बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
तिरहुत में JDU की हार के बाद NDA में क्लेश! नीतीश कुमार के उम्मीदवार ने लगाया यह आरोप
तिरहुत में JDU की हार के बाद NDA में क्लेश! नीतीश कुमार के उम्मीदवार ने लगाया यह आरोप
MLC चुनाव: संजीव कुमार-अनिल झा की जीत पर गदगद तेजस्वी यादव, NDA पर बरसे
MLC चुनाव: संजीव कुमार-अनिल झा की जीत पर गदगद तेजस्वी यादव, NDA पर बरसे
Advertisement

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget