एक्सप्लोरर

बिहार में पहली बार गाय के गोबर से बनाया जा रहा पेंट, CM नीतीश के गृह जिला में लगाया गया है प्लांट

गाय के गोबर से बना पेंट जीवाणु और फंगस को रोकने में पूरी तरह सक्षम है. इसे बनाने में विषैले पदार्थों का उपयोग नहीं किया गया है और घर में पेंट होने के उपरांत इससे किसी प्रकार का गंध भी नहीं आता है.

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में गाय के गोबर से पेंट बनाने का काम शुरू किया गया है. जिले के एकंगरसराय के तेलियाबीघा गांव निवासी संजय कुमार द्वारा गांव में ही प्लांट लगाकर पेंट बनाने का काम किया जा रहा है. इस प्लांट को प्रधानमंत्री एम्प्लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम के तहत इलाके में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की योजना से लगाया गया है. जिले में प्राकृतिक पेंट की इस यूनिट बायो ऑर्गेनिक पेंट के नाम से चलाया जा रहा है.
 
जानकारी अनुसार इस पेंट प्लांट में 24 घंटे में चार सौ लीटर पेंट बनाने की क्षमता है. मगर अभी प्रतिदिन यहां दो सौ लीटर पेंट ही बनाया जा रहा है. पेंट को बनाने के लिए सर्वप्रथम एजिटेटर में गोबर और पानी के बराबर मात्रा को डाला जाता है, जिसके बाद इसे ट्रिपल डिस्क रिफाइनरी में डालकर सेलरी बनाया जाता है. सेलरी में टालक और कैल्शियम कंपोनेंट डालकर पेंट का बेस तैयार किया जाता है. फिर उससे इमल्शन और डिस्टेंपर बनाया जाता है.
 
गोबर से बने पेंट की हो रही चर्चा
 
इधर, इलाके में गाय के गोबर से पेंट बनाने की काफी चर्चा है. इस पेंट के आठ लाभ बताए गए हैं, जैसे ये पेंट- पर्यावरण पूरक, जीवाणु रोधक, एंटीफंगल, भारी धातुओं से मुक्त, गंधहीन, उष्णता रोधक, विषरहित और किफायती है. गाय के गोबर से बना पेंट जीवाणु और फंगस को रोकने में पूरी तरह सक्षम है. इसे बनाने में विषैले पदार्थों का उपयोग नहीं किया गया है और घर में पेंट होने के उपरांत इससे किसी प्रकार का गंध भी नहीं आता है. साथ ही ये मार्केट में मिलने वाले रासायनिक पेंटों से काफी किफायती दर पर उपलब्ध है.
 
प्लांट के संचालक ने कही ये बात
 
संजय कुमार ने बताया कि गाय के गोबर से पेंट बनाने का बिहार में ये पहला प्लांट लगाया गया है. गोबर का लेप या उपचार पुरानी भारतीय परंपरा है. यह पेंट एक पर्यावरण के अनुकूल प्रक्रिया से तैयार किया जा रहा है. इसे तैयार करने में मुख्य कच्चा माल के रूप में गाय के गोबर का उपयोग किया जाता है. गोबर को वैज्ञानिक रूप से संशोधित करके डिस्टेंपर और इमल्शन पेंट बनाया जाता है. यह पेंट दीवारों पर होने से काफी सुंदर दिखता है और टिकाऊ भी होता है. दीवार पर पेंट करने के बाद यह पेंट मात्र 4 घंटे में ही सूख जाता है. 
 
यह भी पढ़ें -
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
कुत्ता-बिल्ली, हनुमान जी… प्रशांत किशोर के वो 5 बयान जिसने मचाई तबाही!
कुत्ता-बिल्ली, हनुमान जी… प्रशांत किशोर के वो 5 बयान जिसने मचाई तबाही!
बांकीपुर में BJP की हार पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'बहुत खुश होने की जरूरत नहीं है'
बांकीपुर में BJP की हार पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'बहुत खुश होने की जरूरत नहीं है'
Exclusive: सम्राट चौधरी को CM पद से हटाकर ही मानेंगे प्रशांत किशोर? BJP को सलाह- 'हमें ऐसा मुख्यमंत्री दें जो...'
Exclusive: सम्राट चौधरी को CM पद से हटाकर ही मानेंगे प्रशांत किशोर? BJP को दे दी यह सलाह

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget