एक्सप्लोरर

'RSS-BJP की शह पर मस्जिदों पर फहराए जाते हैं झंडा', भागलपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य की जनता कह रही है कि शांति की धरती बिहार पर अब आरएसएस का कब्जा हो गया है. नीतीश कुमार आरएसएस से भी अधिक खतरनाक हो चुके हैं.

Tejashwi Yadav: बिहार के भागलपुर में हुई एक घटना पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी, आरएसएस और सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने रविवार (03 नवंबर) को कहा कि बीजेपी नेता नफरत फैलाने के असल जिम्मेदार हैं. आरएसएस और बीजेपी के लोग उपद्रवियों को बढ़ावा दे रहे हैं. भागलपुर में मस्जिद पर चढ़कर झंडा लहरा रहे हैं. अब राज्य की जनता कह रही है कि शांति की धरती बिहार पर अब आरएसएस का कब्जा हो गया है. राज्य सरकार ऐसे लोगों के लिए नफरत की जमीन मुहैया करा रही है.

'सरकार पहले भी चुप थी... अब भी चुप है'

तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस तरह से देश में इस समय सामाजिक-धार्मिक ताना-बाना बिखर गया है और जिस तरह से इसे और नष्ट करने की साजिश की जा रही है, वह देश के इतिहास में अभूतपूर्व है. इससे पहले भी इस तरह के अत्याचार हुए हैं और कोई कार्रवाई नहीं हुई है. ऐसे लोगों के खिलाफ पहले भी कार्रवाई नहीं की गई है. हर रोज ऐसे लोगों को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे दंगाइयों की संख्या बढ़ गई है. उनका मनोबल भी बढ़ रहा है. यहां तक कि वे इस्लाम धर्म की शान में और पैगंबर की शान में भी अपमान कर रहे हैं, लेकिन सरकार पहले भी चुप थी और अब भी चुप है. 

आगे तेजस्वी ने कहा, "बार-बार कहा जाता है कि जिस इलाके में तनाव फैल सकता है वहां से जुलूस नहीं जाने देना चाहिए, लेकिन यह जानबूझकर मुसलमानों और उनके साथ दुर्व्यवहार करने के लिए किया जाता है. धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया जाता है ताकि सांप्रदायिक दंगे भड़काए जा सकें. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से मिली जमीन, प्रोत्साहन, प्रायोजन एवं आत्मविश्वास के बल पर आरएसएस और बीजेपी के लोग भागलपुर में मस्जिद पर चढ़कर झंडा लहरा रहे हैं. अब प्रदेशवासी कह रहे हैं कि अस्वस्थ अवस्था के कारण नीतीश कुमार जी आरएसएस से भी अधिक खतरनाक हो चुके हैं."

भागलपुर की घटना में पुलिस ने दर्ज किया मामला

बता दें कि इस घटना में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. भागलपुर पुलिस की ओर से रविवार (03 नवंबर) को इस संबंध में जानकारी दी गई है. लिखा गया कि, "भागलपुर पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ है, जिसमें एक युवक ललमटिया थाना अंतर्गत टमटम चौक के समीप धार्मिक स्थान पर झंडा लहरा रहा है. इस संबंध में ललमटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है."

यह भी पढ़ें- VIDEO: बीजेपी के पूर्व सांसद आरके सिन्हा का CM नीतीश कुमार ने क्यों छुए पैर? जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
कांग्रेस के सुंदरकांड पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राहुल गांधी ने…'
कांग्रेस के सुंदरकांड पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राहुल गांधी ने…'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget