एक्सप्लोरर

Banka News: बांका में वज्रपात से पांच लोगों की मौत, कई लोग जख्मी

Lightning In Banka: बांका में वज्रपात की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई. वज्रपात की घटना के बाद पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

बांका जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में रविवार को दोपहर बाद अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश हुई. इसी दौरान वज्रपात की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई. करीब आधे दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए. वज्रपात की घटना के बाद पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

बांका में महिलाएं झुलस कर जख्मी 

जानकारी के अनुसार जिले के बांका सदर थाना क्षेत्र के गोहकारा ग्राम निवासी राजेंद्र दास की 12 वर्षीय पुत्री करीना कुमारी की वज्रपात से उस वक्त मौत हो गई, जब वह वर्षा के दौरान खेत पर मवेशी लाने गई हुई थी. बांका सदर थाना क्षेत्र के ही जोगडीहा ग्राम निवासी सारो देवी, सुशीला देवी एवं कझिया ग्राम निवासी रानी देवी सहित तीनों महिलाएं वज्रपात की घटना में उस वक्त झुलस कर जख्मी हो गई, जब वह अपने खेत पर काम कर रही थी.

वहीं बेलहर थाना क्षेत्र के विष्णुनगर बकरार निवासी सिकंदर पंडित, फुल्लीडुमर प्रखंड के घुठियारा गांव के गौतम कुमार (23 वर्ष), नीतीश कुमार (16 वर्ष) एवं छोटू कुमार (13 वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हो गए. वहीं इसके अलावे जिले के सहायक थाना जिलेविया मोड़ क्षेत्र अंतर्गत जिलेविया मोड़ पहाड़ी के समीप कांवरिया पथ पर वज्रपात की घटना में एक 11 वर्षीय कांवरिया के जख्मी होने की खबर है.

वज्रपात की घटना में कांवरिया जख्मी 

जख्मी कांवरिया की पहचान सीवान जिले के पतलकी सीवान निवासी वासुदेव राय के पुत्र बंटी कुमार के रूप में हुई है, जिसका बेलहर सीएचसी में इलाज चल रहा है. वहीं अमरपुर प्रखंड के ब्रह्मोत्तर बहियार में ग्रामीण अनिल यादव (50 वर्ष) के अलावे बेलहर प्रखंड के निमियां पंचायत के चैती ग्राम निवासी विजय यादव (52 वर्ष), धोरैया के नौआबांध ग्राम निवासी छंगूरी पासवान की पत्नी विशाखा देवी (40 वर्ष) एवं फुल्लीडुमर प्रखंड के मुरलीवरण ग्राम निवासी कांग्रेस राय की 45 वर्षीय पत्नी सुलेखा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

इस तरह रविवार को वज्रपात की घटना में कुल 5 लोगों की मौत के साथ-साथ आधे दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए. इस घटना के बाद पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं संबंधित थाना की पुलिस मृतक के शवों का पोस्टमार्टम सहित अन्य कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget