एक्सप्लोरर

Bihar News: गया में सरकारी परीक्षा के सेंटर मैनेज करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार, कई इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद

Gaya News: गया में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने सरकारी परीक्षा में धांधली करने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ में जुट गई है.

गया: शहर में केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा मद्य निषेध विभाग में सिपाही भर्ती की परीक्षा रविवार को आयोजित की गई थी. एक बाइक पर सवार तीन युवक सिविल लाइंस थाना की पुलिस को देख भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया. पकड़े गए युवकों के बैग की तलाशी ली गई तो पुलिस के होश हीं उड़ गए. बैग में छह ब्लूटूथ कनेक्ट, वॉकी-टॉकी, छह मैनपैक, 14 मैनपैक चार्जर, दो फर्जी सिम कार्ड, ब्लूटूथ बैटरी, पांच अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, चार एटीएम कार्ड, एडमिट कार्ड सहित कई सामान बरामद (Gaya News) किया गया है. एसएसपी आशीष भारती ने आज सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी.

पुलिस मुख्य सरगना की तलाश में जुटी

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि पकड़े गए तीन युवकों के निशानदेही पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान कदाचार करने तथा परीक्षा केंद्र मैनेज करने वाले गिरोह के कुल पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिसमें अनुज कुमार, अजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सचिन कुमार और लक्ष्मी कांत चौधरी शामिल है. गिरफ्तार युवकों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पैसा लेकर सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्र के दायरे में रहकर ब्लूटूथ वॉकी-टॉकी डिवाइस के जरिए परिक्षार्थियों के उत्तर लिखवाने का कार्य किया था. वहीं, पुलिस मुख्य सरगना की तलाश में जुट गई है.

शेखपुरा से भी हुई गिरफ्तारी

बता दें कि रविवार को गया शहर में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. वहीं, बिहार के अन्य स्थानों पर भी सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में धांधली करने का मामला सामने आया था. शेखपुरा में भी पुलिस ने ऐसे ही गैंग का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस गिरोह में शामिल एक जवान सहित तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

ये भी पढ़ें: Watch: दिव्य दरबार में कैसे पर्चा निकालकर लोगों के बारे में बताते हैं बाबा बागेश्वर? इस वीडियो को देख कर समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे पर अब रविशंकर प्रसाद भड़के, 'विरोध हो सकता है, लेकिन...'
खरगे पर अब रविशंकर प्रसाद भड़के, 'विरोध हो सकता है, लेकिन...'
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
BJP ने फूंका खरगे का पुतला, सरावगी बोले- 'राहुल-खरगे कान पकड़कर...'
BJP ने फूंका खरगे का पुतला, सरावगी बोले- 'राहुल-खरगे कान पकड़कर...'
खरगे के बयान पर RJD का बचाव, भाई वीरेंद्र बोले- स्लिप ऑफ टंग, माफी क्यों मांगें?
खरगे के बयान पर RJD का बचाव, भाई वीरेंद्र बोले- स्लिप ऑफ टंग, माफी क्यों मांगें?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
ट्रंप के करीबी नेताओं को झटका, ब्राजील में लूला की वापसी और सर्बिया में छात्रों की जीत; अब नेतन्याहू की परीक्षा
ट्रंप के करीबी नेताओं को झटका, ब्राजील में लूला की वापसी और सर्बिया में छात्रों की जीत; अब नेतन्याहू की परीक्षा
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget