एक्सप्लोरर

Muzaffarpur Firing: मुजफ्फरपुर में जमीन विवाद में चलीं कई राउंड गोलियां, 1 की मौत, कई लोग घायल

Land Dispute: घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. मामले में करवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Firing In Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिले में जमीनी विवाद को लेकर रविवार की रात दो पक्षों में गोलीबारी हो गई, जिसमें एक की मौत हो गई है जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है. घटना जिले के पारू थाना क्षेत्र के कोरिया नियामत गांव की है, जहां देर रात इस गोलीबारी की घटना से पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.

मौके पर कैंप कर रही है पुलिस

वहीं पुलिस मौके पर कैंप कर रही है. इस घटना में जितेंद्र कुमार भगत उम्र करीब 38 साल की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए. जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. वही पुलिस ने मामले में करवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की करवाई की जा रही है. 

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि देर रात को कोरिया निजामत गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इसी दौरान में एक पक्ष ने हथियार निकाला और फायरिंग कर दी।जिसमें एक पक्ष के जितेंद्र भगत को सीने में गोली लग गई, जबकि इस दौरान कई राउंड फायरिंग हुई. वहीं इस मारपीट में दोनों पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हुए.

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की करवाई में जुटी हुई है और मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद से सभी ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. अभी भी गांव में तनाव व्याप्त है, जिसको देखते हुए मौके पर पुलिस कैंप कर रही है. घायलों में एक पक्ष के जयप्रकाश भगत महेश राम और जितेंद्र भगत घायल हुए हैं जबकि दूसरे पक्ष के प्रिंस कुमार और रवि भूषण घायल हुए हैं. 

सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों ने बताया कि हमलोग के बीच में पूर्व से जमीन का विवाद चल रहा है. इसी दौरान में मारपीट गाली गलौज हुआ और फिर गोली चलाई गई, जिसमें एक की मौत हो गई. एक की हालत गंभीर बनी हुई है. 

 दो पक्षों में जमीन विवाद में मारपीट

पूरे मामले में पारू थाना प्रभारी मोनू कुमार ने बताया कि देर रात को कोरिया निजामत गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच में हुआ था, जिसमें विवाद के बढ़ने पर गोली चली है. वहीं इसमें गोली लगने से एक की मौत हो गई है, जबकि अन्य लोग भी घायल हुए हैं. सभी को इलाज के लिए पारू पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत को गंभीर देख मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है. मौके पर पुलिस कैंप कर रही है, जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है. 

ये भी पढ़ें: मंगल पांडे के आवास के बाहर जन सुराज का भारी प्रदर्शन, स्वास्थ मंत्री से इस्तीफे की मांग, पुलिस से झड़प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget