एक्सप्लोरर

Bihar News: सासाराम में वाहन तेज चलाने से रोका तो मार दी गोली, मौत के बाद इलाके में सनसनी

Sasaram News: मामला सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है. सड़क विवाद में कार चला रहे युवक ने एक व्यक्ति को गोली मार दी. वहीं, इस घटना की जांच में पुलिस जुट गई है.

सासाराम: बिहार के रोहतास जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तेज गति से वाहन चलाने से मना करने की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी (Sasaram News) पड़ी. मामला इंद्रहिया गांव में मंगलवार की रात करीब नौ बजे का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, गांव में एक शादी थी और बारात द्वार लगने का कार्यक्रम चल रहा था. इसी बीच, गांव के एक-दो युवक सड़क पर तेज गति से कार चलाने लगे. गांव के ही युवक धर्मराज राम ने दुर्घटना की आशंका को लेकर कार चला रहे युवकों से कार धीरे चलाने की गुजारिश की. कार चलाने वाले युवकों को यह नसीहत नागवार गुजरी और विवाद शुरू हो गया.

घटना के बाद से आरोपी फरार है

आरोप है कि कार चला रहे युवक ने धर्मराज को गोली मार दी. आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. सासाराम सदर के पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार ने बुधवार को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की है. घटना के बाद से आरोपी फरार है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

घटना के बाद गांव में काफी तनाव हो गया

बता दें कि पिछले साल ही धर्मराज राम की शादी भी हुई थी. इस वारदात के बाद गांव में काफी तनाव हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे तथा छानबीन शुरू कर दी है. परिजन का कहना है कि दो-तीन दिन पहले सड़क पर तेज गाड़ी ले जाने के बाद धर्मराज ने कहासुनी की थी, जिसको लेकर विवाद हो गया था. इसी विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया.

ये भी पढ़ें: Samastipur News: समस्तीपुर में पुलिस अभिरक्षा में 'लाल वारंटी' की मौत, परिजनों ने लगाया पिटाई का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget