एक्सप्लोरर

मोबाइल में लाइव वीडियो बनाकर रसोइया ने किया सुसाइड, गोपालगंज शिक्षक ट्रेनिंग सेंटर में मचा हड़कंप

गोपालगंज में प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों कहना है प्रशिक्षण संस्थान में काफी कुव्यवस्था है. कम उम्र की लड़कियों से यहां पर कार्य कराया जा रहा है. संस्थान के प्राचार्य भी कुछ नहीं बोलते.

Cook Committed Suicide: बिहार के गोपालगंज में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) थावे में गुरुवार की सुबह मेस में खाना बनाने वाली रसोइया ने सुसाइड कर ली. कमरे में दुपट्टा को फंदा बनाकर वो पंखा से लटक गई थी. मृतक रसाेइसा का नाम राधिका कुमारी है, जो उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन मौजे गांव निवासी स्वर्गीय अमरजीत राम की 18 वर्षीय पुत्री थी. घटना की सूचना पाकर थावे थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, जहां कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला.

घटना के बाद फॉरेंसिक टीम ने की जांच

फॉरेंसिक टीम के पहुंचने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर जांच की. फॉरेंसिक जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, कमरे से पंखा के पास दुपट्टे का फंदा और मृतका रसोइया का मोबाइल बरामद किया गया है. बताया जाता है कि डायट थावे में शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण चल रहा है. यहा खाना बनाने के लिए राधिका कुमारी समेत अन्य युवतियों को रसोइया के तौर पर काम करने के लिए रखा गया था.

जिस कमरे में खाना बन रहा था, उसके बगल में राधिका रहती थी. उसके साथ अन्य लड़कियां भी थीं, जो रोज की तरह गुरुवार की सुबह उठकर किचेन में चली गईं, लेकिन राधिका थोड़ी देर में उठने की बात कहकर सभी को भेज दी. थोड़ी देर बाद जब राधिका को खाने के लिए बुलाने तीन साथी कमरे तक पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद जब आवाज नहीं आई तो अनहोनी की आशंका हुई और लड़कियों ने वेंटिलेटर से झांकर देखा तो पंखा से शव लटका हुआ था. 

'कम उम्र की लड़कियों से कराया जा रहा काम'

बताया जाता है कि राधिका कुमारी ने सुसाइड करने से पहले अपने मोबाइल में अपना वीडियो बनाया है. उसके बाद सुसाइड किया है. पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है. समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने थाने में आवेदन नहीं दिया था. हालांकि प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों का कहना है प्रशिक्षण संस्थान में काफी कुव्यवस्था है. कम उम्र की लड़कियों से यहां पर कार्य कराया जा रहा है, जबकि रसोइया का काम करने वाली लड़कियों की पढ़ने की उम्र है. इस पर संस्थान के प्राचार्य भी कुछ नहीं बोलते हैं. वहीं युवती की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. 

ये भी पढ़ेंः बिहार में 45 करोड़ की लॉटरी, 4 करोड़ के उपकरण जब्त, रोहतास STF ने किया अंतरराज्यीय खेल का पर्दाफाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के करीबी का पर्चा होगा वापस? प्रशांत किशोर ने JDU के सामने रखी शर्त
अनंत सिंह के करीबी का पर्चा होगा वापस? प्रशांत किशोर ने JDU के सामने रखी शर्त
सुपौल: बेटे को डसा तो पिता ने पकड़ लिया जिंदा सांप, फिर लेकर पहुंचे अस्पताल
सुपौल: बेटे को डसा तो पिता ने पकड़ लिया जिंदा सांप, फिर लेकर पहुंचे अस्पताल
ललन सिंह ने कहा- 'JDU से चूक हुई', अब पार्टी लेगी एक्शन? जानें
ललन सिंह ने कहा- 'JDU से चूक हुई', अब पार्टी लेगी एक्शन? जानें
इंडिया गठबंधन मार्च: RJD सांसद बोले- 'इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक…'
इंडिया गठबंधन मार्च: RJD सांसद बोले- 'इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक…'

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भीड़ देखकर दूर खड़ी थीं बहन, आकाशवाणी के गेट से राहुल ने लगाई आवाज- 'प्रियंका...'
भीड़ देखकर दूर खड़ी थीं बहन, आकाशवाणी के गेट से राहुल ने लगाई आवाज- 'प्रियंका...'
पंजाब: PCS अफसर बताकर AAP नेता से की थी शादी, अब जेवर लेकर दुल्हन फरार
पंजाब: PCS अफसर बताकर AAP नेता से की थी शादी, अब जेवर लेकर दुल्हन फरार
IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों के हेड कोच कन्फर्म! देखें लिस्ट
IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों के हेड कोच कन्फर्म! देखें लिस्ट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
पीएम मोदी की सेहत का क्या है राज? पॉडकास्ट में खुद बताया
पीएम मोदी की सेहत का क्या है राज? पॉडकास्ट में खुद बताया
राहुल गांधी की EC जाने की जिद: बैरिकेड्स पर चढ़े, तिरंगा लहराया, अब पेड़ के नीचे धरना
राहुल गांधी की EC जाने की जिद: बैरिकेड्स पर चढ़े, तिरंगा लहराया, अब पेड़ के नीचे धरना
How To Fix Peeling Paint: दीवार पर कैलेंडर या पोस्टर लगाने से पेंट उखड़ जाता है? ऐसे बचाएं दीवार
दीवार पर कैलेंडर या पोस्टर लगाने से पेंट उखड़ जाता है? ऐसे बचाएं दीवार
UP राज्यसभा चुनाव: राजभर की पार्टी का दावा, 'सपा तीसरा उम्मीदवार नहीं उतार रही क्योंकि...'
UP राज्यसभा चुनाव: राजभर की पार्टी का दावा, 'सपा तीसरा उम्मीदवार नहीं उतार रही क्योंकि...'
Embed widget