एक्सप्लोरर

कोरोना से पिता की हुई मौत, 8 साल की बेटी को नहीं आया समझ, कॉल आने पर कहा- 'पापा सो रहे हैं'

घटना की सूचना पाकर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मृतक को कोरोना पॉजिटिव मानकर कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया. बच्ची को मां की अनुपस्थिति में फिलहाल मकान मालिक को सौंप दिया गया है. बच्ची की भी कोरोना जांच कराई जाएगी.

पटना: कोरोना संक्रमण की वजह से लोगों की मौत का सिलसिला जारी है. रोजाना कई लोगों की जान जा रही है. कितनों की तो घर में ही मौत हो जा रही है. ऐसा ही एक मामला सूबे की राजधानी पटना में सामने आया है. जहां शख्स की घर में ही कोरोना से मौत हो गई. लेकिन मृतक की 8 साल की बेटी को कुछ समझ नहीं आया. वो पूरी रात अपने पापा के साथ सोई रही.

कॉल आने पर कही ये बात

अगले दिन जब मृतक के दोस्त ने कॉल कर बात कराने को कहा तो बच्ची ने कहा कि पापा सो रहे हैं. ये सुनकर दोस्त ने वीडियो कॉल किया, तब जा कर पूरे मामले का खुलासा हुआ. घटना पटना के रामकृष्णा नगर के एनटीपीसी कॉलोनी के पीछे स्थित मधुबन कॉलोनी रोड नंबर-5 की है. मृतक की पहचान 40 वर्षीय प्रभात कुमार के रूप में की गई है, जो किराए के मकान में अपनी बेटी के साथ रहता था और दुकान चलाता था.

मृतक मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के इस्लामपुर का रहने वाला था. उसकी पत्नी अपने मायके बिहटा में रहती है. पत्नी की प्रभात से अनबन चल रही थी. मिली जानकारी अनुसार तीन दिन पहले जब प्रभात अपने दुकान पर नहीं गया, तब उसके दोस्त राजेश ने उसे फोन किया. प्रभात ने बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है. बुखार है और सांस लेने में परेशानी भी हो रही है. इस पर दोस्त ने उन्हें आराम करने की सलाह दी. 

वीडियो गेम खेल रही थी बच्ची

इसी क्रम में बुधवार की सुबह बच्ची जब मोबाइल पर वीडियो गेम खेल रही थी, तभी दोस्त ने फोन किया और पापा से बात कराने को कहा तो बच्ची ने कहा, " पापा सो रहे हैं." यह सुनते ही उसने वीडियो कॉल कर कहा दिखाओ पापा कैसे सो रहे हैं. जब बच्ची ने वीडियो कॉल के जरिए दूसरे व्यक्ति को दिखाया कि तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ.

पुलिस की टीम ने कराया अंतिम संस्कार

घटना की सूचना पाकर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मृतक को कोरोना पॉजिटिव मानकर कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया. बच्ची को मां की अनुपस्थिति में फिलहाल मकान मालिक को सौंप दिया गया है. बच्ची की भी कोरोना जांच कराई जाएगी, जिसके बाद उसे परिजनों के हवाले किया जाएगा. 

मृतक के अंतिम संस्कार में मकान मालिक भी घाट पर गए थे. ऐसा माना जा रहा है कि प्रभात की मौत मंगलवार की रात ही हो गयी थी, लेकिन इस बात से बच्ची बेखबर थी और रात भर अपने पिता से लिपट कर सोती रही. उसे जरा भी एहसास नहीं हुआ की उनके पिता उसे छोड़कर चले गए हैं.

यह भी पढ़ें -

बिहारः एक मई से होने वाले टीकाकरण पर रोक, सरकार के पास वैक्सीन ही नहीं

लालू यादव के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ, CBI कोर्ट ने जारी किया रिलीज ऑर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget