एक्सप्लोरर

बेतिया में बेटी की इज्जत बचा रहे पिता पर हमला, चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट

Bihar Crime News: मृतक की बेटी की करीब एक साल पहले शादी हुई थी. उसका पति विदेश में रहता है. जिसके चलते शहाबुद्दीन नाम का शख्स लड़की बात करने की कोशिश करता था, जिसका वो विरोध करती थी.

Bihar News: बिहार के बेतिया से एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. जहां एक पिता को अपनी बेटी की इज्जत बचाने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. बैरिया थाना क्षेत्र के सरेया मन गांव में गुरुवार की देर रात कुछ अपराधियों ने मुस्तकीम मियां की चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

बताया जा रहा है कि मृतक मुस्तकीम मियां की बेटी की शादी करीब एक साल पहले हुई थी. शादी के बाद उसका पति काम के सिलसिले में विदेश चला गया. इसी दौरान गांव का ही एक युवक, शहाबुद्दीन, जबरन लड़की से बात करने की कोशिश करता था. लड़की ने इसका विरोध किया और बात करने से इनकार कर दिया. 

चाकू के 5-6 वार कर उतारा मौत के घाट
बीती गुरुवार की रात को शहाबुद्दीन लड़की के घर में घुस गया और उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा. जब पिता मुस्तकीम मियां ने इसका विरोध किया तो शहाबुद्दीन और उसके साथियों ने उन पर चाकुओं से हमला कर दिया. मुस्तकीम को करीब 5-6 बार चाकू मारे गए. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया
बेतिया एसपी डॉ शौर्य सुमन ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. फिलहाल, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है. वहीं घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है. लोग अपराधियों को गिरफ्तार करने और उन्हें कठोर सजा देने की मांग कर रहे हैं. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है.

यह भी पढ़ें: बिहार में साले ने जीजा को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, भांजे का तोड़ा हाथ, जमीन विवाद का मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget