एक्सप्लोरर

Akshara Singh surrender: अक्षरा सिंह ने अदालत में किया सरेंडर, धोखाधड़ी के केस में कोर्ट ने भेजा था समन, जानें क्या पूरा मामला?

Akshara Singh: पूरा मामला 24 अक्टूबर 2023 का है. अक्षरा सिंह पर आरोप लगाया गया था कि एडवांस पैसे लेने के बाद भी उन्होंने कार्यक्रम के लिए जितनी परफॉर्मेंस की बात कही थी, उतनी नहीं दी.

भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा अक्षरा सिंह ने 2 साल पुराने एक मामले में मंगलवार को बेगूसराय अदालत में सरेंडर किया. उन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 5 लाख रुपये एडवांस लेने और तय समय से पहले मंच छोड़ने का गंभीर आरोप है. अदालत ने उनके खिलाफ समन जारी किया था.

क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला 24 अक्टूबर 2023 का है, जो समस्तीपुर जिले के सिंघिया में आयोजित एक कार्यक्रम से जुड़ा है. यह एक सांस्कृतिक कार्यक्रम था. इस कार्यक्रम के आयोजक शिवेश मिश्रा थे. आयोजक शिवेश मिश्रा ने अक्षरा सिंह पर आरोप लगाया था कि एडवांस पैसे लेने के बाद भी उन्होंने कार्यक्रम के लिए जितनी परफॉर्मेंस की बात कही थी, उतनी नहीं दी.

कार्यक्रम के आयोजक का आरोप था कि अक्षरा सिंह पूरी परफॉर्मेंस देने के बजाय आधे घंटे बाद ही मंच से चली गईं. कार्यक्रम के आयोजक ने इसकी शिकायत की थी. इस आरोप पर अदालत ने आपराधिक विश्वास (धारा-406) और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने (धारा-427) में स्मारक लेते हुए अक्षरा सिंह और उनके पिता को समन जारी किया था. जमानत आदेश के तहत अक्षरा सिंह ने सरेंडर कर प्रक्रिया पूरी की.

इस मामले में बेगूसराय कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ओम प्रकाश ने अक्षरा सिंह और उनके पिता को समन जारी कर कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया था. अक्षरा सिंह को पहले ही 30 जून को अग्रिम जमानत मिल गई थी और 10,000 रुपये के मुचलके पर बॉन्ड भरने का निर्देश दिया गया था. उसी आदेश के अनुपालन में आज उन्होंने अदालत में आत्मसमर्पण कर बॉन्ड दाखिल किया.

क्या बोलीं अक्षरा सिंह की वकील

अक्षरा सिंह की वकील सीमा देवी ने बताया, 'हमने अग्रिम जमानत पहले ही ले रखी थी. आज नियमित प्रक्रिया के तहत आत्मसमर्पण कर बॉन्ड दाखिल किया गया और कोर्ट से जमानत मिल गई.' वहीं, वादी शिवेश मिश्रा के अधिवक्ता प्रमोद कुमार ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान दर्शकों के साथ विश्वासघात हुआ, जिसे लेकर मामला दर्ज कराया गया था.

ये भी पढ़ें: बेटी के आशिक ने करवा दी पिता की हत्या, पटना में वकील हत्याकांड का 48 घंटे में उद्भेदन

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget