एक्सप्लोरर

Lawyer Murder Case: बेटी के आशिक ने करवा दी पिता की हत्या, पटना में वकील हत्याकांड का 48 घंटे में उद्भेदन

Patna Police: एसएसपी ने बताया कि घटना के शुरुआती दौर से ही हम लोग को जानकारी मिल गई कि मृतक जितेंद्र मेहता का किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. वह अपने बेटी के बॉयफ्रेंड से नाराज थे.

बिहार के पटना में दिनदहाड़े सुलतानगंज थाना से महज 300 गज की दूरी पर वकील जितेंद्र मेहता की गोली मारकर हत्या मामले को पुलिस ने 48 घंटे में मंगलवार को सुलझा दिया है. इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही एक पिस्तौल और एक मैगजीन भी पुलिस ने बरामद किया है.

पूरे मामले में क्या है पुलिस का खुलासा?

घटना को अंजाम देने में कोई और नहीं बल्कि वकील की बेटी का बॉयफ्रेंड था, जिसने शूटर को डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देकर अपनी गर्लफ्रेंड के पिता की हत्या करवा दी. पूरे मामले का खुलासा करते हुए पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि जिस वक्त घटना हुई थी, उसी वक्त से हम लोग अनुसंधान में जुट गए थे. 24 घंटे के अंदर इस कांड में शामिल सभी लोगों की जानकारी इकट्ठा कर ली गई और 48 घंटे के अंदर इसमें शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

एसएसपी ने बताया कि घटना के शुरुआती दौर से ही हम लोग को जानकारी मिल गई थी कि मृतक जितेंद्र मेहता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन वह अपने बेटी के बॉयफ्रेंड से नाराज थे. इसके लिए वह बेटी को भी हमेशा भला बुरा कहते थे. इसके बाद हमारी टीम ने सघन छापेमारी कर गिरफ्तारी की तो उनकी बड़ी बेटी का बॉयफ्रेंड मोहम्मद शोएब उर्फ सोनू जो मुख्य रूप से एसी मैकेनिक है, उससे प्रेम प्रसंग चल रहा था. यह काफी पुराना प्रेम प्रसंग था.

बताया गया है कि 2022 में ही कोर्ट मैरिज इन दोनों ने किया था, लेकिन जितेंद्र मेहता इसको अपनाने के लिए तैयार नहीं थे. वह इसका विरोध कर रहे थे, इसी को लेकर शोएब ने अपने रास्ते का कांटा बने जितेंद्र मेहता को हटाने का प्लान बनाया. हालांकि सोनू के इस प्लान में वकील साहब की बेटी थी या नहीं इस पर उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसी बातें सामने नहीं आ रही है कि उनकी बेटी भी इस घटना में शामिल थी. यह सारी प्लानिंग सोनू की रची हुई थी.

 उन्होंने बताया कि सोनू ने अपने दोस्त आकाश उर्फ कल्लू और मोहम्मद अली से इसको लेकर सम्पर्क साधा और उन दोनों  के साथ मिलकर इस पूरे हत्याकांड की साजिश रची. इन दोनों ने ही दो शूटर निरंजन और आदित्य को हायर किया और डेढ़ लाख में सुपारी दी गई. 10000 अग्रिम राशि दी गई थी. वकील पर गोली आदित्य ने चलाई थी.

कांड में आठ लोगों की गिरफ्तारी

निरंजन बाइक पर बैठा हुआ था. एसएसपी ने बताया कि घटना में उपयोग किए गए बाइक को भी बरामद कर लिया गया है. यह पांच लोग मुख्य रूप से थे, इसके अलावा भी तीन लोग सहयोगी में थे और कुल मिलाकर इस पूरे कांड में आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पूरे मामले का उद्वेदन हो चुका है.

ये भी पढ़ें: नीतीश सरकार के एक करोड़ नौकरी वाले ऐलान पर बोले तेजस्वी यादव- पूछिए पैसा कहां से आएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget