एक्सप्लोरर

IAS पूजा सिंघल और CA सुमन से आमने-सामने पूछताछ, पति अभिषेक झा से ED कर रही अकेले में बात, सवालों की लगी लाइन

ईडी ने समन जारी किया था लेकिन माइनिंग अधिकारी आज ईडी के जोनल ऑफिस नहीं आए हैं. फिलहाल ईडी पूजा सिंघल, सीए सुमन और अभिषेक झा से पूछताछ कर रही है.

रांचीः आईएएस पूजा सिंघल (IAS Pooja Singhal) और उनके सीए सुमन (CA Suman) को ईडी आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर रही है. सूत्रों की मानें तो देर रात तक सवाल-जवाब का सिलसिला चल सकता है. इसके अलावा पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा से भी ईडी जोनल ऑफिस में अलग बैठाकर पूछताछ कर रही है. तीनों के सामने सवालों की लंबी लिस्ट है जिसका उन्हें जवाब देना पड़ रहा है.

ईडी की ओर से पूछे जा रहे कुछ इस तरह के सवाल

  • पूजा सिंघल से पूछा गया कि कब-कब जिला खनन अधिकारी आपको रुपये भिजवाते थे? कितने रुपये भिजवाते थे? कितने जिलों के खनन अधिकारी आपको रुपये भिजवाते थे? उन रुपये में से आप अपने पास कितना रखती थीं?
  • जिला खनन अधिकारियों द्वारा जो रुपया आपको भेजा जाता था उसमें से कितना आप बड़े लोगों तक पहुंचवाती थीं? बड़े लोग कौन हैं?
  •  क्या अवैध खनन का रुपया खनन अधिकारी आपको भेजते थे?
  • पूजा सिंघल से यह भी पूछा गया कि आप पर आरोप है कि रेत खनन के लिए पसंद के ठेकेदारों को आप ठेका देती थीं. इसके बदले में क्या ठेकेदारों से जिला खनन अधिकारी रुपया लेकर आपको देते थे?
  • क्या खनन विभाग में आप भ्रष्टाचार का एक नेक्सस चला रही थीं जिसमें दलाल, ठेकेदार, जिला खनन पदाधिकारी, आप और कुछ बड़े लोग शामिल थे?
  • सीए सुमन से पूछा गया कि किन खनन अधिकारियों से वह पूजा सिंघल के लिए रुपये लेता था. किस तरह रुपये रिसीव करता था? यह खेल कब से चल रहा था?

यह भी पढ़ें- VIDEO: तुमसे मिलने के बाद दिलबर... गाना बजा और आउट ऑफ कंट्रोल हो गए JDU विधायक गोपाल मंडल, दे दिया फ्लाइंग किस

बता दें कि जांच में सीए सुमन ने स्वीकार किया है कि उसके घर से मिले 19 करोड़ रुपये कैश में से अधिकांश पूजा सिंघल के हैं. पूजा सिंघल के कहने पर उसने अलग-अलग जगहों से रुपये रिसीव किये थे. ईडी की जांच में पता चला है कि जिला खनन अधिकारियों ने पूजा सिंघल को यह रुपये भेजे थे. उसे सुमन ने अलग-अलग जगहों से रिसीव किया था. यह रुपये पूजा सिंघल के जरिए बड़े लोगों तक भी पहुंचने थे.

ईडी ने पलामू, साहिबगंज, दुमका के डीएमओ को समन जारी किया है. आज शनिवार को पूछताछ के लिए ईडी के जोनल ऑफिस बुलाया था लेकिन माइनिंग अधिकारी आज नहीं आए हैं. जिन खनन अधिकारियों को बुलाया गया है वह पूजा सिंघल के करीबी हैं. वर्षों से एक ही जिले में तैनात थे. सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी मिली है.

पूजा सिंघल को ईडी ने मनरेगा घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया है. मामला 2008 का है. वह खूंटी की उपायुक्त थीं. मनरेगा घोटाले के पैसों की मनी लॉन्ड्रिंग की जांच ईडी कर रही थी जिसमें पूजा सिंघल की गिरफ्तारी हुई. उनसे जुड़े 18 से ज्यादा ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी. इसमें एक ठिकाना सीए सुमन का घर था जहां से 19 करोड़ कैश मिले थे. सीए सुमन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था. वह रिमांड पर है. पूजा सिंघल भी रिमांड पर हैं. उनके पति अभिषेक झा कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नए कोईलवर पुल का नितिन गडकरी करेंगे उद्घाटन, सीएम नीतीश कुमार नहीं होंगे शामिल, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
Xप्लेन: बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?
प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget