एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नए कोईलवर पुल का नितिन गडकरी करेंगे उद्घाटन, सीएम नीतीश कुमार नहीं होंगे शामिल, जानें वजह

कोईलवर में सोन नदी पर बने डाउनस्ट्रीम 3 लेन पुल का आज शनिवार को उद्घाटन होगा. आरजेडी ने इसको लेकर चुटकी ली है तो वहीं बीजेपी के मंत्री नितिन नवीन ने सफाई दी है.

पटनाः 266 करोड़ की लागत से एनएच-30 (922) के कोईलवर में सोन नदी पर बने डाउनस्ट्रीम 3 लेन पुल का आज शनिवार को उद्घाटन होगा. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इसका एक बजे उद्घाटन करेंगे. बीजेपी के तमाम नेता पहुंचे हैं लेकिन एनडीए में शामिल और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इस कार्यक्रम में आज शामिल नहीं होंगे. इसको लेकर आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने तंज भी कसा है. वहीं बीजेपी के मंत्री नितिन नवीन ने सफाई दी है.

दरअसल, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की पत्नी की शनिवार को ही पुण्यतिथि है. ऐसे में वह नालंदा के कल्याण बिगहा गए हैं. इधर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बयान दिया है कि कोईलवर में पुल के उद्घाटन पर बीजेपी ने बड़ा खेल किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही जगह नहीं मिली है. जेडीयू के किसी भी विधायक, सांसद या नेता का नाम कार्ड में नहीं है.

यह भी पढ़ें- BJP-JDU के बीच क्रेडिट लेने की होड़, सरकारी कार्यक्रम के बैनर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को किया आउट

डबल इंजन पर हमला

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बीजेपी यह बताए कि उनके नेता एनडीए के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं या नहीं हैं? नीतीश कुमार को बीजेपी ने मुख्यमंत्री की कुर्सी से बेदखल कर दिया है. जेडीयू को सोचना चाहिए कि किस तरीके से अपमान किया गया है. डबल इंजन की सरकार में एक पूरब जा रहा है कोईलवर की ओर तो दूसरा इंजन नीतीश कुमार नालंदा जा रहे हैं. 

बीजेपी के मंत्री नितिन नवीन ने क्या कहा?

पोस्टर में नीतीश कुमार की तस्वीर और उनके नहीं शामिल होने को लेकर बीजेपी के पत्र निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने सफाई दी है. कहा कि इसमें कहीं कोई विषय नहीं है. नीतीश कुमार 14 तारीख को एक निजी पारिवारिक कारणों से नहीं आ रहे हैं. अब इसको पोस्टर में जोड़ना बाकी चीजों में जोड़ना इसका कोई मतलब नहीं बनता है. जहां तक पोस्टर लगाने वाले लोग हैं वह पार्टी के हिसाब से अपना पोस्टर लगाते हैं. जब पार्टी का कार्यक्रम होता है, पार्टी के नेताओं का पोस्टर होता है. जो विभाग के द्वारा अधिकृत पोस्टर है, जो विभाग के द्वारा अधिकृत बैकड्रॉप और बाकी चीजें हैं, उसमें मुख्यमंत्री की फोटो है.

विपक्ष ऐसे ही चीजों पर मुद्दा और विषय खोजता है जिसका कोई मतलब नहीं है. इस पर ध्यान नहीं आएगा कि बिहार में सड़कों का जाल बिछ रहा है. उनके समय में मात्र 2000 या 3000 का एनएच होता था. आज 6000 किलोमीटर का एनएच है. यह अंतर उनको नहीं पच रहा है. डबल इंजन की सरकार का जो इंपैक्ट जनता पर पड़ रहा है तो देखकर वह बेचैन हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें- जातीय जनगणना पर बिहार BJP की दो टूक, मंत्री ने कहा- तेजस्वी के इशारे पर नहीं चलेगी सरकार, पप्पू यादव ने भी दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget