एक्सप्लोरर

Exclusive: RJD में नाराजगी! मंत्री पद नहीं मिलने पर अख्तरुल इस्लाम शाहीन का बड़ा बयान- मेरी कुर्बानी ली गई

RJD MLA Akhtarul Islam Shaheen Big Statement: आरजेडी के भीतर का जो कलह था वो भी सामने आने लगा है. विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने एबीपी न्यूज पर बड़ा बयान दिया है.

पटनाः बिहार में महागठबंधन (Mahagathbandhan) की नई सरकार बनने के बाद से ही विवाद जारी है. एक तरफ आरजेडी (RJD) के कई मंत्री आपराधिक मामलों को लेकर चर्चा में हैं तो वहीं अब दूसरी ओर पार्टी के भीतर का जो कलह था वो भी सामने आने लगा है. मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से आरजेडी के विधायकों की नाराजगी दिखने लगी है. समस्तीपुर से आरजेडी विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन (Akhtarul Islam Shahin) ने बड़ा बयान दिया है. गुरुवार को वो एबीपी न्यूज से बात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कई बड़ी बात कही.

सबको उम्मीद थी कि मैं मंत्री बनूंगा: शाहीन

अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि 12 मुस्लिम विधायक आरजेडी में हैं. उन 12 में सबसे सीनियर मैं हूं. उन्होंने कहा कि मिथिलांचल में चार जिले हैं. दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय. मिथिलांचल में मैं इकलौता मुस्लिम विधायक था, तब भी मंत्री बनने का मौका नहीं मिला. मिथिलांचल ही नहीं पूरे बिहार के मेरे समर्थकों में नाराजगी है. उन सब को उम्मीद थी कि मैं मंत्री बनूंगा.

यह भी पढ़ें- मुकेश सहनी ने BJP को सुनाई खरी-खरी, कहा- मेरी पार्टी के तीन विधायक जब आप ले गए तो हमने तो कुछ नहीं कहा

'करीबी लोगों की ली जाती है कुर्बानी'

एबीपी न्यूज से गुरुवार को बातचीत के दौरान आरजेडी विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने अपनी पार्टी पर ही गंभीर आरोप लगाया. अख्तरुल ने कहा कि आरजेडी से कई लोगों को मंत्री बनाना था, इसलिए कुर्बानी करीबी लोगों की ही ली जाती है. मेरी कुर्बानी ली गई है. उन्होंने बातचीत के दौरान आगे कहा कि उम्मीद है कि आगे हो सके मंत्रिमंडल में उन्हें मौका मिलेगा.

बता दें कि इस बार मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद कुल 31 मंत्रियों ने शपथ ली है. शपथ लेने वालों में सबसे अधिक आरजेडी के ही नेता है. आरजेडी (RJD) से 16, जेडीयू (JDU) से 11, कांग्रेस (Congress) से 2, हम (HAM) से एक और निर्दलीय एक विधायक सुमित कुमार सिंह. सुमित कुमार सिंह पहले भी मंत्री रह चुके थे. इस बार भी उन्हें मौका मिला है.

यह भी पढ़ें- Tej Pratap Yadav and Aishwarya Divorce: पटना हाई कोर्ट में आज की सुनवाई टली, अब फिर से दी गई नई तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget