एक्सप्लोरर

मुकेश सहनी ने BJP को सुनाई खरी-खरी, कहा- मेरी पार्टी के तीन विधायक जब आप ले गए तो हमने तो कुछ नहीं कहा

Mukesh Sahani on BJP: मुकेश सहनी ने कहा कि देश में ऐसा कोई राज्य नहीं जहां विपक्षी सरकार को बीजेपी द्वारा परेशान नहीं किया जा रहा है. 2017 में यही काम बीजेपी ने किया था जो आज आरजेडी ने किया है.

पटनाः बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद लगातार बीजेपी (BJP) की ओर से जनादेश को अपमान करने का आरोप लगाया जा रहा है. बीजेपी सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर धोखा देने का आरोप लगा रही है. इस बीच गुरुवार को विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने बीजेपी को खरी-खरी सुनाई है. मुकेश सहनी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जेडीयू के अलग होने के बाद बीजेपी इसे जनादेश का अपमान कह रही है, लेकिन उसी पार्टी ने 2017 में यही किया था जो आज आरजेडी ने किया है. पूछा कि क्या उस समय जनादेश का अपमान नहीं था?

मुकेश सहनी ने कहा कि आज बीजेपी प्रदेश स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक धरना दे रही है, लेकिन जब हमारे तीन विधायकों को तोड़कर अपने पाले में कर लिया था तब तो हमारी पार्टी ने कुछ नहीं कहा. उन्होंने कहा कि देश में ऐसा कोई राज्य नहीं जहां विपक्षी सरकार को बीजेपी द्वारा परेशान नहीं किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Tej Pratap Yadav and Aishwarya Divorce: पटना हाई कोर्ट में आज की सुनवाई टली, अब फिर से दी गई नई तारीख

मल्लाह राजनीति भी कर सकता है: मुकेश सहनी

दरअसल, मुकेश सहनी गुरुवार को पटना में पार्टी के जिला कमेटी की समीक्षा बैठक में आए लोगों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने पार्टी के अधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि आने वाले समय में हमें संगठित रूप से काम करना होगा. हमारी ताकत ने यह साबित कर दिया है कि मल्लाह सिर्फ मछली ही नहीं मार सकता बल्कि राजनीति भी कर सकता है. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से हमारी जाति के लोग चुनाव में एक टिकट पाने के लिए पूरी जिंदगी खपा देते थे, लेकिन आज हमलोग टिकट बांटते हैं.

मुकेश सहनी ने कहा कि हमारे समाज की ताकत है कि बहुत कम समय में यानी दो वर्षों में हमारी मदद से सरकार बनी और हमलोग सरकार में शामिल भी हुए. कहा कि राजनीति ताकत के बिना हम अपने अधिकार की लड़ाई नहीं जीत सकते. इस दौरान उन्होंने बैठक में जिला के पदाधिकारियों को घर-घर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बीमा भारती के आरोपों पर बौखलाए नीतीश कुमार, कहा- अगर किसी को इधर-उधर का मन है तो सोच ले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget