एक्सप्लोरर

RJD MLC Candidate: MLC उम्मीदवारों के सहारे जातीय समीकरण को RJD ने किया बैलेंस, चर्चा में हैं उर्मिला ठाकुर और फैसल अली

RJD MLC Candidate Name: एमएलसी चुनाव के लिए आज आरजेडी ने चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. आरजेडी की ओर से इन नामों की घोषणा ने विरोधियों को चौंकाने का काम किया है.

पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव (Bihar MLC Elections) के नामांकन की अंतिम तिथि 11 मार्च है. उससे पहले जेडीयू (JDU) के बाद अब आरजेडी (RJD) ने भी प्रत्याशियों की सूची की घोषणा कर दी है. आज आरजेडी ने चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. इसमें नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम राबड़ी देवी के नाम को तीसरी बार विधान परिषद के लिए घोषणा की गई है. आरजेडी के महासचिव और वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी (Abdul Bari Siddiqui) को भी विधान परिषद में जगह मिली है.

इसके अलावा दो नए नाम की घोषणा की गई है. इनमें उर्मिला ठाकुर (Urmila Thakur) और फैसल अली (Faisal Ali) का नाम शामिल है. वहीं, आरजेडी ने इन नामों के सहारे जातीय समीकरण को भी बैलेंस किया है.

नए दो नामों ने सभी को चौंकाया

आरजेडी ने राबड़ी देवी और अब्दुल बारी सिद्दीकी के अलावे दो नए नाम की घोषणा करके आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति के तहत विरोधियों को चौंकाने का काम किया है. उर्मिला ठाकुर बेगूसराय की रहने वाली हैं और पूर्व में आरजेडी की महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रही हैं और काफी दिनों से पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम की हैं. उर्मिला ठाकुर नाई जाति की अति पिछड़ा समाज से आने वाली महिला हैं. जातीय गणना की रिपोर्ट में अति पिछड़ा की आबादी 36% के करीब है. ऐसे में उर्मिला ठाकुर को विधान परिषद बनाने की रणनीति आरजेडी के लिए कारगर साबित हो सकती है और अति पिछड़ा वोट बैंक को लुभाने का भी यह प्रयास होगा.

अल्पसंख्यक समाज से दो उम्मीदवार

वहीं, अल्पसंख्यक समाज से आने वाले फैसल अली जो 2019 में शिवहर से आरजेडी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि फैसल अली काफी पुराने कार्यकर्ता नहीं हैं, लेकिन 2019 से सक्रिय रूप से कम कर रहे थे. आरजेडी ने फैसल अली को मौका देकर अपने 'एमवाई' समीकरण को बरकरार रखा है  क्योंकि दो उम्मीदवार अल्पसंख्यक समाज से आते हैं और गणना रिपोर्ट में 18% आबादी अल्पसंख्यक की है. ऐसे में अब्दुल बारी सिद्दीकी के अलावे फैसल अली को उम्मीदवार बनाने का निर्णय कारगर साबित हो सकता है.

21 मार्च को है चुनाव

बता दें कि विधान परिषद चुनाव में 11 पदों के लिए 4 मार्च से नामांकन की तिथि थी, जिसकी अंतिम तिथि 11 मार्च है. 21 मार्च को विधान परिषद में वोटिंग की जाएगी और उसी दिन रिजल्ट की घोषणा की जाएगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राबड़ी देवी सहित 11 लोगों का विधान परिषद का समय सीमा 6 मई 2024 है. इससे पहले चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन 2 दिन पूर्व नामांकन कर चुके हैं.

हालांकि अभी बीजेपी की ओर से कौन-कौन उम्मीदवार होंगा और उनका नामांकन कब होगा? इसकी अभी घोषणा नहीं की गई है. साथ ही महागठबंधन में पांच सदस्यों को जगह मिली है. चार पर आरजेडी ने दावा कर दिया है और एक वाम दल को मिला है.

ये भी पढे़ं: Bihar MLC Election: RJD ने राबड़ी देवी समेत 4 MLC उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, दो नामों ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget