एक्सप्लोरर

Bihar MLC Election: RJD ने राबड़ी देवी समेत 4 MLC उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, दो नामों ने चौंकाया

RJD MLC Candidates: बिहार एमएलसी चुनाव की तैयारी में सभी पार्टियां जुट गई हैं. वहीं, शुक्रवार को आरजेडी ने चार एमएलसी उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है.

पटना: बिहार में एनडीए के बाद अब आरजेडी (RJD) ने एमएलसी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. इस लिस्ट में राबड़ी देवी (Rabri Devi), उर्मिला ठाकुर (Urmila Thakur), अब्दुल बारी सिद्दीकी (Abdul Bari Siddiqui) और फैसल अली (Faisal Ali) का नाम शामिल है. बता दें कि बिहार में एमएलसी चुनाव (Bihar MLC Election) को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. बिहार विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. बिहार में एमएलसी के लिए 21 मार्च को वोटिंग होना है.

इन दो नामों की खूब हो रही है चर्चा

आरजेडी की एमएलसी लिस्ट में दो नामों ने सब को चौंकाया है. उर्मिला ठाकुर आरजेडी की प्रवक्ता हैं. उर्मिला ठाकुर का विधान परिषद जाना अब तय माना जा रहा है. इसके साथ ही फैसल अली की खूब चर्चा हो रही है. फैसल अली आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव हैं. इस बार फैसल अली भी आरजेडी की ओर से विधान परिषद जाएंगे. 

11 सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने वाला है

बता दें बिहार विधान परिषद के जिन 11 सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने वाला है उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हैं. इसके अलावे पूर्व सीएम राबड़ी देवी, बीजेपी के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन, पूर्व मंत्री संजय कुमार झा, कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा, 'हम' के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नीतीश कैबिनेट में मंत्री संतोष कुमार सुमन, मंगल पांडेय, विप के उप सभापति रामचंद्र पूर्वे, खालिद अनवर, रामेश्वर महतो और बीजेपी नेता संजय पासवान शामिल हैं. 

वहीं, इस चुनाव में बिहार विधानसभा में एनडीए पक्ष में बीजेपी के 78, जेडीयू के 45, 'हम' के चार और एक निर्दलीय विधायक के वोट हैं. विपक्ष की बात करें तो आरजेडी के पास 79, कांग्रेस के 19, वाम दल के 16 एमएल हैं. जबकि एआईएमआईएम के 1 एमएल हैं.

ये भी पढ़ें: Upendra Kushwaha: BJP ने रुठों को मनाने की कवायद शुरू की, संजय जयसवाल से मुलाकात के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों के साथ आतंकी जैसा व्यवहार कर रही पुलिस', गिरफ्तारी पर पप्पू यादव
'छात्रों के साथ आतंकी जैसा व्यवहार कर रही पुलिस', गिरफ्तारी पर पप्पू यादव
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
सीवान गोलीकांड में बड़ा खुलासा, गोली चलाने का दिया गया था आदेश?
सीवान गोलीकांड में बड़ा खुलासा, गोली चलाने का दिया गया था आदेश?
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget