एक्सप्लोरर

Bihar News: चिराग पासवान को मिली बड़ी राजनीतिक सफलता, LJP (RV) को नागालैंड में मिला स्टेट पार्टी का दर्जा

Chirag Paswan: नागालैंड में एलजेपी (रामविलास) अपने पहले चुनाव में ही कुल वैध वोटों का 8.6% से अधिक मत हासिल करने में सफल रही, जबकि पार्टी ने राज्य की कुल 60 में से मात्र 16 सीटों पर चुनाव लड़ा था.

Lokjanshakti Party (RV): भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने चिराग पासवान (Chirag Paswan) की अध्यक्षता वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को नागालैंड (Nagaland) में राज्य पार्टी के रूप में मान्यता दी है. दरअसल, जमुई के सांसद चिराग पासवान के नेतृत्व वाली पार्टी ने न केवल 60 सदस्यीय नागालैंड विधानसभा (Nagaland Assembly) में दो सीटें जीतीं, बल्कि अन्य आठ निर्वाचन क्षेत्रों में उपविजेता रही. इसके साथ ही पार्टी ने 8.6% से अधिक वोट हासिल कर राज्य में चौथी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भी उभर कर सामने आई है.

इसलिए मिला राज्य पार्टी का दर्जा

दिलचस्प बात यह है कि यह नागालैंड में एलजेपी (आरवी) की पहली चुनावी यात्रा थी. इसके बावजूद पार्टी ने कुल वैध वोटों का 8.6% से अधिक मत हासिल करने में सफल रही, जबकि पार्टी ने राज्य की कुल 60 में से मात्र 16 सीटों पर ही चुनाव लड़ा था. लोजपा की इस सफलता के बाद चुनाव चिन्ह (आरक्षण और आवंटन) आदेश, 1968 की धारा 6 के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार चुनाव आयोग ने 'राज्य पार्टी' का दर्जा दिया है.

गौरतलब है कि इस चुनाव में एनडीपीपी को 32.2%, बीजेपी 18.8% प्रतिशत और एनसीपी को 9.5%  वोट मिले है. नागालैंड विधानसभा चुनाव 2023 में चुनावी प्रदर्शन की समीक्षा के आधार पर चुनाव आयोग सचिवालय ने 10 अप्रैल को एक पत्र जारी कर लोजपा (रामविलास) ये मान्यता दी है. 

2021 में चिराग ने बनाई थी नई पार्टी

एलजेपी पर चाचा पारस पासवान की ओर से कब्जा किए जाने के बाद चिराग पासवान ने एलजेपी (रामविलास) पार्टी बनाई थी, जिसे अक्टूबर 2021 में चुनाव आयोग ने एक अलग चुनाव चिह्न आवंटित कर मान्यता दी थी. बता दें कि इस बार नागालैंड में एलजेपी (रामविलास) की पहली चुनावी यात्रा थी. अब स्टेट पार्टी का दर्जा मिलने के बाद चिराग पासवान के लिए यह बड़ी उपलब्धि है.

ये भी पढ़ेंः तेल कंपनियों ने फिर दिया झटका, पेट्रोल-डीजल की कीमत में किया इजाफा, जानिए बिहार में क्या हैं रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget