एक्सप्लोरर

Truck Driver Strike: हाजीपुर में 'हिट एंड रन' कानून के खिलाफ ड्राइवरों का चक्का जाम, प्रदर्शनकारियों ने रेल पुलिस को खदेड़ा

Hajipur News: पूरे देश में 'हिट एंड रन' के नए कानून के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों में भारी आक्रोश है. वहीं, हाजीपुर में ट्रक ड्राइवरों के हड़ताल के दौरान रेल पुलिस से भिड़ंत हो गई.

हाजीपुर: जिले में 'हिट एंड रन' (Hit and Run) के नए कानून के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों में भारी आक्रोश है. हाजीपुर में मंगलवार को ट्रक ड्राइवरों के हड़ताल (Truck Driver Strike) से जगह-जगह पर यातायात ठप है. सड़क जाम के दौरान रेल पुलिस भी मौके पर पहुंची थी. पुलिस अधिकारी की गाड़ी को देख जाम कर रहे आक्रोशित ड्राइवर सड़क पर ही लेट गए. पुलिस वाले का विरोध करने लगे. इस बीच गाड़ी से पुलिस अधिकारी के सुरक्षाकर्मी निकलते हैं और हथियार निकालने लगते हैं. पुलिस कर्मियों द्वारा हथियार लहराते ही ड्राइवर आक्रोशित हो गए. ड्राइवर काफी हंगामा करने लगे. उल्टे पैर अधिकारी को भागना पड़ा. 

जाम कर रहे ड्राइवरों ने कही ये बात

दरअसल, पूरा मामला हाजीपुर के अनजान पीर चौक का है, जहां नए कानून के खिलाफ में ड्राइवर हंगामा और विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इसी बीच रेल पुलिस के अधिकारी पहुंचे थे. रेल पुलिस जो पटना के लिए जा रही थी. जाम का सामना हुआ तो उसमें से एक सुरक्षा कर्मी राइफल निकाल कर जाम छुड़वाने का कोशिश करने लगा. इससे प्रदर्शनकारी हंगामा करने लगे. 

हाजीपुर से पटना को जोड़ने वाली महात्मा गांधी सेतु जाम

आक्रोशित ट्रक ड्राइवर का कहना है कि जब तक कानून आपस नहीं लिया जाएगा तब तक हम लोग विरोध करते रहेंगे. आगामी चुनाव 2024 में हम लोग बीजेपी के खिलाफ वोट करेंगे. ट्रक ड्राइवर तीन दिनों तक यह जाम रखने की बात कह रहे हैं. वहीं, हाजीपुर से पटना को जोड़ने वाली महात्मा गांधी सेतु पूरे तरीके से जाम है. दूसरी तरफ जेपी सेतु पर भी लंबा जाम लगा हुआ है. हाजीपुर के पासवान चौक से लेकर जंदाहा समस्तीपुर जाने वाली और हाजीपुर से मुजफ्फरपुर जाने वाली, छपरा जाने वाली सभी रूट पूरी तरीके से ठप पड़ा हुआ है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: बक्सर में अलाव ताप रहे आग से हुआ विस्फोट, छर्रा लगने से बीजेपी के मंडल अध्यक्ष हुए घायल, खोखा बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget