एक्सप्लोरर

बिहार के गयाजी में डॉक्टर को मारी गोली, बाइक से पहुंचे थे 3 बदमाश, क्या है मामला?

Bihar Crime News: शेरघाटी स्थित शेखपुरा मोहल्ले की घटना है. स्थानीय लोगों ने अपराधियों को खदेड़ा. ईंट-पत्थर चलाने लगे लेकिन, अपराधी भागने में सफल रहे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गयाजी जिले के शेरघाटी स्थित शेखपुरा मोहल्ले में बदमाशों ने डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद को गोली मार दी. गोली लगने से तपेश्वर प्रसाद घायल हो गए. इलाज के लिए तुरंत लोग उन्हें लेकर शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए यहां से बेहतर इलाज के लिए गयाजी के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. 

घटना की सूचना के बाद मौके पर शेरघाटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. घटना सुबह की बताई जा रही है. मौके पर शेरघाटी थानाध्यक्ष अजीत कुमार, शेरघाटी एएसपी शैलेंद्र सिंह आदि पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए. घटनास्थल से पुलिस को एक लोडेड पिस्टल मिली है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

दो गोली मिस… तीसरी लगी

चश्मदीद स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बाइक पर तीन लोग सवार थे. दनादन उन लोगों ने गोली चलाई. दो गोली मिस हो गई और तीसरी गोली डॉक्टर के जबड़े में लग गई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने अपराधियों को खदेड़ा. ईंट-पत्थर चलाने लगे लेकिन, अपराधी भागने में सफल रहे. बताया जा रहा है कि डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद अपने गार्डेन से अपने घर की ओर लौट रहे थे तभी अपराधियों ने गोली मारी है.

अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा

इस संबंध में शेरघाटी एएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घटना शनिवार सुबह की है. तीन अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. डॉक्टर के जबड़े में गोली लगी है. डॉक्टर की स्थिति सामान्य है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

डॉक्टर का बेटे से संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद

बताया जा रहा है कि डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद का अपने बेटे शशि रंजन से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है. शशि रंजन भी खुद डॉक्टर हैं. ऐसे में घटना के पीछे क्या कुछ वजह है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है. जांच के बाद ही साफ हो सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: इंजीनियर की मौत मामले में दूसरी FIR, 5 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज
नोएडा: इंजीनियर की मौत मामले में दूसरी FIR, 5 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज
एक्शन मोड में नए BJP अध्यक्ष! 8 घंटे चली मीटिंग में 5 राज्यों के चुनावों पर चर्चा, नितिन नवीन ने SIR पर क्या कहा?
एक्शन मोड में नए BJP अध्यक्ष! 8 घंटे चली मीटिंग में 5 राज्यों के चुनावों पर चर्चा, नितिन नवीन ने SIR पर क्या कहा?
IND vs NZ 1st T20I: पहले अभिषेक शर्मा और अंत में बरसे रिंकू सिंह, भारत ने सबसे बड़ा टोटल बनाकर न्यूजीलैंड को दिया 239 रन का लक्ष्य
IND vs NZ 1st T20I: पहले अभिषेक शर्मा और अंत में बरसे रिंकू सिंह, भारत ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर सीरियस हैं आमिर खान, बोले- दिल से तो मैं शादी कर चुका हूं
गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर सीरियस हैं आमिर खान, बोले- दिल से तो मैं शादी कर चुका हूं

वीडियोज

बेबस लड़की की 'लुटेरा बाबा' !
जिस जज ने Anuj Chaudhary को दिया FIR का आदेश, उनका ही हो गया तबादला!
स्वामी Avimukteshwaranand के Shankaracharya होने पर हो रही राजनीति?
Akhilesh Yadavकी मीटिंग और Asaduddin Owaisi का जिक्र! क्या है नया 'MDH' फॉर्मूला?
पालकी पर रोक... बैरिकेड पर बवाल, Prayagraj में शंकराचार्य विवाद क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोएडा: इंजीनियर की मौत मामले में दूसरी FIR, 5 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज
नोएडा: इंजीनियर की मौत मामले में दूसरी FIR, 5 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज
एक्शन मोड में नए BJP अध्यक्ष! 8 घंटे चली मीटिंग में 5 राज्यों के चुनावों पर चर्चा, नितिन नवीन ने SIR पर क्या कहा?
एक्शन मोड में नए BJP अध्यक्ष! 8 घंटे चली मीटिंग में 5 राज्यों के चुनावों पर चर्चा, नितिन नवीन ने SIR पर क्या कहा?
IND vs NZ 1st T20I: पहले अभिषेक शर्मा और अंत में बरसे रिंकू सिंह, भारत ने सबसे बड़ा टोटल बनाकर न्यूजीलैंड को दिया 239 रन का लक्ष्य
IND vs NZ 1st T20I: पहले अभिषेक शर्मा और अंत में बरसे रिंकू सिंह, भारत ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर सीरियस हैं आमिर खान, बोले- दिल से तो मैं शादी कर चुका हूं
गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर सीरियस हैं आमिर खान, बोले- दिल से तो मैं शादी कर चुका हूं
यूरोपीय संसद ने ट्रंप को दिया तगड़ा झटका! ग्रीनलैंड पर चल रहे विवाद के बीच सस्पेंड की US-EU की ट्रेड डील
यूरोपीय संसद ने ट्रंप को दिया तगड़ा झटका! ग्रीनलैंड पर चल रहे विवाद के बीच सस्पेंड की ट्रेड डील
यूपी बंटेगा? इन 28 जिलों को मिलाकर अलग राज्य बनाने की मांग, BJP नेता बढ़ाएंगे अपनों की मुश्किल!
यूपी बंटेगा? इन 28 जिलों को मिलाकर अलग राज्य बनाने की मांग, BJP नेता बढ़ाएंगे अपनों की मुश्किल!
खुल गया जेठालाल के घर का राज, गोकुलधाम सोसायटी पहुंचा व्लॉगर फिर खोल डाला गड़ा हाऊस- वीडियो देख उड़े लोगों के होश
खुल गया जेठालाल के घर का राज, गोकुलधाम सोसायटी पहुंचा व्लॉगर फिर खोल डाला गड़ा हाऊस- वीडियो देख उड़े लोगों के होश
पाकिस्तान ने खोल डाला नकली Pizza Hut, जानें असली वाले की कैसे मिलती है फ्रेंचाइजी?
पाकिस्तान ने खोल डाला नकली Pizza Hut, जानें असली वाले की कैसे मिलती है फ्रेंचाइजी?
Embed widget