एक्सप्लोरर

Saharsa News: सहरसा में बालू-गिट्टी व्यवसायी को मारी गोली, दुकान से लौट रहे थे… रास्ते में हमला

Saharsa News: घटना सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र की है. घायल श्यामल यादव ने बताया कि घोसपुर और सैनी टोला के बीच में दो आदमी खड़े थे. उन्हें वो पहचानते हैं. इन्हीं दो लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है.

सहरसा में बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार (18 जुलाई, 2025) की रात एक व्यापारी को गोली मार दी. पीठ में दो गोली लगने से श्यामल यादव (उम्र 40 साल) घायल हो गए. घटना सलखुआ थाना क्षेत्र के घोसपुर और सैनी टोला के बीच की बताई जा रही है. आनन-फानन में उन्हें सहरसा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. 

श्यामल यादव बालू-गिट्टी और छड़-सीमेंट का धंधा करते हैं. शुक्रवार की रात जब वे दुकान से घर लौट रहे थे तो रास्ते में सुनसान जगह पर उन पर हमला हो गया. वे सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरियारी वार्ड नं-10 के रहने वाले हैं. श्यामल यादव ने बताया कि दुकान बढ़ाकर हर दिन की तरह वे लौट रहे थे. घोसपुर और सैनी टोला के बीच में दो आदमी खड़े थे. उन्हें वो पहचानते हैं. उन लोगों ने पूछा कि इतनी लेट से क्यों जा रहे हैं? जवाब देने के बाद जैसे ही वे आगे बढ़े तो पीछे से गोली मार दी गई. 

जख्मी श्यामल यादव ने आगे कहा कि वो दोनों भी व्यवसायी ही हैं. दोनों पहले से व्यवसाय करते हैं. इन लोगों की भी दुकान है. श्यामल यादव ने कहा कि उन्होंने अभी छह महीने पहले ही दुकान खोली है. इन लोगों का ग्राहक कट गया था.

संजय और अरुण यादव पर लगा आरोप

श्यामल यादव के दोस्त प्रदीप यादव ने बताया कि हम लोग बाइक से साथ ही आ रहे थे. रास्ते में संजय यादव ओर अरुण यादव ने गाड़ी रोकी. बात करने लगे. जैसे ही हम लोग आगे बढ़े कि इन लोगों ने गोली चला दी जो पीठ में लग गई.

इस मामले को लेकर एसडीपीओ मुकेश ठाकुर ने बताया, "श्यामल यादव को गोली लगने की सूचना हमें प्राप्त हुई. जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. हम घटना की जांच कर रहे हैं. पीड़ित का इलाज जारी है. इनके द्वारा 2 लोगों का नाम बताया गया है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. कामकाज को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है. जांच के बाद मुख्य कारण स्पष्ट किया जाएगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget