एक्सप्लोरर

'सौगात-ए-मोदी' के जरिए अल्पसंख्यकों को साधने की कोशिश, पटना में मुस्लिम परिवारों को मिला ईद का तोहफा

'सौगात-ए-मोदी' किट में नए कपड़े, सेवई, शक्कर, ड्राई फ्रूट, इत्र आदि हैं. ईद के मौके पर भारतीय जनता पार्टी 32 लाख अल्पसंख्यक परिवारों के घरों तक खुशियों की सौगात पहुंचाने जा रही है.

Patna News: ईद के मौके पर बिहार में भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार से गरीब मुस्लिम परिवारों के घरों तक खुशियों की सौगात पहुंचानी शुरू कर दी है. पटना के हाईकोर्ट स्थित मजार परिसर में बड़ी संख्या में पहुंचे गरीब मुस्लिम परिवारों को ईद का तोहफा 'सौगात-ए-मोदी' किट दिया गया. बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने आयोजित इस वितरण समारोह में कहा, 'जिन्हें भी ईद की सौगात दी गई, उनके चेहरे पर आज ही ईद की खुशियां दिखाई दीं.'

वितरण समारोह में दानिश इकबाल ने क्या कहा?

इस मौके पर दानिश इकबाल ने कहा कि यह किट हजारों घरों में ईद के दिन सेंवई की मिठास देगा और इत्र की खुशबू से गरीब मुसलमानों का घर सुगंधित होगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' तो सही अर्थों में यही सबका साथ है.  उन्होंने कहा कि इस सौगात-ए-मोदी के जरिए गरीब मुसलमानों के घरों में ईद के दिन खुशियां दिखेंगी.

इन घरों में पर्व के दिन भी उदासी होती थी, लेकिन आज इस किट के जरिए उन घरों में खुशियां पहुंच रही हैं. उन्होंने कहा कि ईद के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी का यह सौगात न केवल मानवता को दर्शाता है, बल्कि प्रधानमंत्री के उन गरीब मुसलमान परिवारों के घरों में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थिति को प्रमाणित करता है.

अल्पसंख्यक परिवारों को साधने की कोशिश

मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस किट में नए कपड़े, सेवई, शक्कर, ड्राई फ्रूट, इत्र आदि हैं. ईद के मौके पर भारतीय जनता पार्टी 32 लाख अल्पसंख्यक परिवारों के घरों तक खुशियों की सौगात पहुंचाने जा रही है. बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव भी होने वाला है. माना जा रहा है कि भाजपा इस किट के जरिए अल्पसंख्यक परिवारों को साधने की कोशिश में है.

ये भी पढ़ें: पटना के हज भवन में JDU की दावत-ए-इफ्तार, टोपी और सफा भेंट कर CM का रोजेदारों ने किया अभिनंदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget