एक्सप्लोरर

पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग-थलग करने की तैयारी में भारत, क्या बोले दिलीप जायसवाल?

Bihar News: प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि 40 सांसदों की टीम विभिन्न देशों का दौरा कर पाकिस्तान का पर्दाफाश करेगी. उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में कांग्रेस की सराहना की.

Bihar News: भारत वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान की नापाक करतूतों को उजागर करेगा. केंद्र सरकार सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को विभिन्न देशों में भेजेगी. प्रतिनिधिमंडल में 40 सांसद शामिल हैं. 40 सांसदों की टीम अलग-अलग देशों में जाकर पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों को वैश्विक मंच से उठाएगी.

केंद्र सरकार के कदम का बिहार बीजेपी ने स्वागत किया है. प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया, "40 सांसद अलग-अलग देशों में जा रहे हैं. पाकिस्तान में आतंकियों का अड्डा बना हुआ है. प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान की आतंकवादी गतिविधियों को दुनिया के सामने रखेगा." उन्होंने केंद्र सरकार को कांग्रेस की तरफ से दिए गए समर्थन की सराहना की. दिलीप जायसवाल ने कहा कि ये एक अच्छा संदेश है. देश की सुरक्षा के मामले में सभी पार्टियों को एकजुट रहना चाहिए. सभी राजनीतिक दल देश की सुरक्षा के मामले में एक हैं. उन्होंने कहा कि विभिन्न दलों की एकता जनता को भी पसंद आएगी.

आतंक के खिलाफ दुनिया को भारत का संदेश 

केंद्र सरकार ने कहा है कि सात दलों का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करेगा. सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया था. ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया. आतंक के खिलाफ कार्रवाई की देशभर में सराहना की गई. देश की सुरक्षा के मामले में विपक्षी पार्टियों ने भी राजनीतिक हितों को परे रख केंद्र सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया.

पाकिस्तान को अलग-थलग करने की तैयारी

अब केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को अलग थलग करने की तैयारी कर ली है. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल सांसद पाकिस्तान की गतिविधियों को दुनिया के सामने रखेंगे. 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने 26  लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी. पहलगाम हमले के जवाब में  भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था.  

ये भी पढ़ें- रोहतास में नहाने के दौरान सोन नदी में डूबे 3 लोग, एक शव बरामद, दो की तलाश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सबक! बिहार के मंदिरों में दान गिनती होगी पारदर्शी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सख्त सुरक्षा नियम
राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सबक! बिहार के मंदिरों में दान गिनती होगी पारदर्शी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सख्त सुरक्षा नियम

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget