एक्सप्लोरर

रोहतास में नहाने के दौरान सोन नदी में डूबे 3 लोग, एक शव बरामद, दो की तलाश जारी

Rohtas News: सोन नदी में तीन लोग नहाने के दौरान डूब गए. गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. सोन नदी से एक शव बरामद करने के बाद दो अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है.

Bihar News: रोहतास जिले के नौहट्टा में शनिवार (17 मई, 2025) को बड़ा हादसा हो गया. सोन नदी में नहाने गए तीन लोग डूब गए. हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर गोताखोरों को बुलाया गया. तीनों की तलाश शुरू कर दी गई. गोताखोरों ने सोन नदी से एक शव बरामद कर लिया. मृतक की पहचान रितेश शर्मा के रूप में की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए लोगों में पिता पुत्र सहित परिवार का एक अन्य सदस्य शामिल है. 65 वर्षीय नागेश्वर शर्मा 20 वर्षीय बेटे रंजन के साथ सोन नदी में उतरे थे. परिवार का एक अन्य सदस्य रितेश शर्मा भी नहाने के दौरान हादसे का शिकार हो गया. गहराई का अंदाजा नहीं होने से तीनों सोन नदी में डूब गए. सोन नदी में डूबे पिता-पुत्र का अब तक पता चल नहीं पाया है. गोताखोरों की तरफ से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सोन नदी में नहाने के दौरान हादसा

बताया जाता है कि सभी लोग काजीपुर गांव से उदय शर्मा की माता के अंतिम संस्कार में शामिल होने गये थे. उल्ली सोन घाट पर उदय शर्मा की माता का दाह संस्कार किया गया था. दाह संस्कार के बाद कुछ लोग नदी में स्नान करने उतरे. इसी क्रम में तीनों हादसे का शिकार हो गए. स्थानीय लोगों के प्रयास से गोताखोरों ने रितेश शर्मा का शव नदी से बरामद कर लिया है. पिता पुत्र का अब तक पता नहीं चल पाया है. दोनों की खोजबीन में गोताखोर जुटे हुए हैं. प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

एक शव बरामद, दो की तलाश जारी

हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. अधेड़ और दो युवकों के डूबने की सूचना पर भीषण गर्मी में भी लोगों की भारी भीड़ जुट गई. दरअसल, सोन नदी में बालू के अवैध खनन से कई घाट खतरनाक हो चुके हैं. जगह-जगह बालू के अत्यधिक कटाव होने से नदी में खतरनाक गड्ढे बन चुके हैं. आए दिन हो रहे हादसों को देखते हुए प्रशासन ने एडवायजरी जारी की है. एडवायजरी में लोगों को सोन नदी से दूर रहने की सलाह दी गई है. बीते दिनों तुंबा गांव के समीप भी सोन नदी के एक घाट पर हादसा हुआ था. स्नान के दौरान डूबने से सात बच्चों की मौत हो गई थी. हादसे के बावजूद प्रशासन की नसीहत का असर लोगों पर नहीं हो रहा है. 

ये भी पढ़ें- 'ऑपरेशन सिंदूर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाएगी केंद्र सरकार', बोले रविशंकर प्रसाद- भारत झुकेगा नहीं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget