एक्सप्लोरर

राहुल गांधी पर बिहार BJP चीफ दिलीप जायसवाल का तंज, 'गया में मिलेगा कांग्रेस को मोक्ष'

Bihar Politics: सिवान में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि राहुल जहां जाते हैं, कांग्रेस हारती है.

सिवान के जसौली में 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम होने वाला है और इसको लेकर आज मैदान का जायजा लेने के लिए बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पहुंचे हुए थे. बीजेपी कार्यालय जब प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे तो उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए सीधे तौर पर राहुल गांधी पर पलटवार करना शुरू कर दिया.

दिलीप जायसवाल ने खुले मंच से कहा कि गांधी जी बोले थे जब देश को आजादी मिले तो कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए और राहुल गांधी वही काम कर रहे हैं. अब आ रहे हैं गया जिला में और गया में क्या मिलता है. मोक्ष अब देखिए आप सभी बेचारा राहुल गांधी कितना कांग्रेस का चिंता कर रहा है, इसलिए कांग्रेस को मोक्ष मिले इसका भी चिंता राहुल गांधी कर रहे हैं.

यहां-यहां हारे कांग्रेस
प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने यह भी कहा कि कांग्रेस राजस्थान हारे, दिल्ली हारे,महाराष्ट्र हारे, छतीसगढ़ हारे और अब आ रहे है गया. इसलिए कांग्रेस को गया में मिलेगा मोक्ष.

दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी पर किया कटाक्ष
आपको बता दे कि बिहार में इसी वर्ष विधानसभा का चुनाव होने वाला है जिसको लेकर के बीजेपी पूरी तरीके से एक्टिव मूड में दिखाई दे रही है. जसौली के मैदान में जायजा लेने के बाद तमाम नेता सीधे सिवान के चाप गांव स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर पहुंचे और वहां पर तमाम कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत करने के दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आज राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गया आए है, राहुल गांधी जहां जाते हैं कांग्रेस का नाम डूबने का काम करते हैं. उन्होंने आगे बताया कि ऐसे भी पूरा देश राहुल गांधी को पप्पू बोलता है, पप्पू जी बिहार आए हैं और कांग्रेस को डूबा कर जाने का काम करेंगे.

जदयू को हो सकता है नुकसान
हालांकि इस बयान के बाद से राजनीतिक सियासत में खलबली मच गई है, लेकिन इतना जरूर है कि जिस तरीके से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर के पूरा बीजेपी का खेमा मजबूती के साथ दिखाई दे रहा है. ऐसे में कहीं ना कहीं बीजेपी जहां-जहां कमजोर है, अपने आप को काफी मजबूत करना चाहती है और ऐसे में अगर बीजेपी ज्यादा एक्टिव होती है तो जदयू को भी नुकसान हो सकता है. अब देखना होगा कि नरेंद्र मोदी के जनसभा को सुनने के लिए आए सारण वासियों क्या कुछ सौगात देते हैं, यह तो आने वाला समय ही बताएगा.

ये भी पढ़ें: PHOTOS: 'माउंटेन मैन' के गांव पहुंचे राहुल गांधी, भागीरथ मांझी से गले मिले, नारियल पानी पीया, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget