एक्सप्लोरर

BJP सांसदों को धक्का देने पर भड़के दिलीप जायसवाल, राहुल गांधी को लेकर कह दी ये बात

Dilip Jaiswal: दिलीप जायसवाल ने कहा कि जिस तरह सांसद पर हमला किया गया है इसके लिए सात साल की सजा का प्रावधान है. पूरा विश्वास है कि राहुल गांधी सलाखों के अंदर होंगे.

Dilip Jaiswal: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी (Pratap Sarangi) को धक्का दिया जिससे वह चोटिल हो गए. उनके अलावा बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत (Mukesh Rajput) भी घायल हो गए. इस तरह बीजेपी सांसदों को धक्का देने के मामले को लेकर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल शुक्रवार (20 दिसंबर) को राहुल गांधी पर भड़क गए.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिलीप जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी को इसके लिए माफी मांगना चाहिए. संसद के अंदर यह शर्मनाक घटना है. उन पर दिल्ली के थाने में केस भी दर्ज हुआ है. दिलीप जायसवाल ने कहा कि जिस तरह सांसद पर हमला किया गया है इसके लिए सात साल की सजा का प्रावधान है. मुझे पूरा विश्वास है कि उनको (राहुल गांधी) सजा जरूर मिलेगी और वह सलाखों के अंदर होंगे.

कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प पर क्या बोले?

वहीं बीते गुरुवार को कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प को लेकर दिलीप जायसवाल ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राहुल गांधी के कारनामों का विरोध कर रहे थे और किसी को भी विरोध जताने का हक है. हमारे कार्यकर्ता राहुल गांधी के खिलाफ विरोध जताने का काम शांतिपूर्ण तरीके से कर रहे थे लेकिन कुछ लोग जो सदाकत आश्रम के अंदर पहले से थे वे अपनी बड़ाई के लिए कि हमने बीजेपी के कार्यकर्ता को खदेड़ दिया, भगा दिया, तो राजनीति में लोग अपने हाथ में कानून-व्यवस्था भी ले लेते हैं. हमने राहुल गांधी का विरोध किया है. पूरे देश में राहुल गांधी का विरोध हो रहा है."

दूसरी ओर बीपीएससी अभ्यर्थी लगातार तीन दिनों से विरोध कर रहे हैं. बीते गुरुवार को शाम में तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल पर अभ्यर्थियों से बात की. इस पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि जब बिहार में बाढ़ आई और बाढ़ की समस्या से बिहार के लोग त्राहिमाम हो रहे थे तो उस समय तेजस्वी यादव विदेश घूम रहे थे. आज भी वह वीडियो कॉल से बात कर रहे हैं. शुक्र है कि देश के अंदर से ही वीडियो कॉल कर रहे हैं. किसी दिन वह विदेश जाकर वीडियो कॉल करेंगे. यह भी बीपीएससी के छात्रों को समझना होगा कि उनको कोई न्याय अगर मिल सकता है तो वह सरकारी दे सकती है.

यह भी पढ़ें- 70वीं BPSC परीक्षा के दिन पटना में हुआ था हंगामा, अब हुई पहली गिरफ्तारी, पेपर का बंडल भी मिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget