एक्सप्लोरर

'लालू यादव का परिवार पूरी तरह शराब माफिया...', शराबबंदी कानून पर तेजस्वी ने उठाया था सवाल, सम्राट चौधरी ने दिया जवाब

Samrat Choudhary: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव अराजकता के प्रतीक हैं. सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि आरजेडी के शासनकाल में बिहार में एक भी काम नहीं हुआ.

Patna News: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में शराबबंदी कानून को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि इस कानून का मिसयूज हो रहा. उगाही हो रही है. सुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर कई बार टिप्पणी की है. पुलिस की मिलीभगत से तस्करी हो रही है. 40 हजार करोड़ का ब्लैक मार्केट बन चुका है. उनके इस बयान पर अब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि लालू यादव का परिवार पूरी तरह से शराब माफिया से जुड़ा हुआ है. 

तेजस्वी के बयान पर  सम्राट चौधरी ने क्या कहा?

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "हम जानते हैं कि तेजस्वी शराब माफिया को टिकट देते हैं. लालू प्रसाद यादव का परिवार पूरी तरह से शराब माफिया से जुड़ा हुआ है. गोपालगंज, सीवान में दिए गए टिकट जैसे कई ऐसे उदाहरण हैं." वहीं बिहार चुनाव पर उन्होंने अपने पहले बयान को दोहराते हुए कहा, "नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव होंगे और बिहार में फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी." 

दरअसल तेजस्वी यादव ने अपने बयान में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर कई बार टिप्पणी की है. पुलिस की मिलीभगत से तस्करी हो रही है. 40 हजार करोड़ का काला बाजार बना है. शराबबंदी कानून के तहत 9 लाख मामले दर्ज किए गए. करीब 14 हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनमें से ज्यादातर गरीब दलित, पिछड़े आदिवासी हैं. सिर्फ एक फीसदी गैर दलित और गैर पिछड़े लोग हैं. इनका कानून सिर्फ गरीबों पर लागू होता है. यह कानून उन्हें परेशान करने का जरिया बन गया है.

'लालू यादव अराजकता के प्रतीक हैं'

वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव अराजकता के प्रतीक हैं. सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि आरजेडी के शासनकाल में बिहार में एक भी काम नहीं हुआ. उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि आजादी के बाद से 2005 तक बिहार में 10 विश्वविद्यालय थे. लालू यादव के राज में कितने विश्वविद्यालय खुले? एनडीए के शासनकाल में 2005 से लेकर 2025 तक कई विश्वविद्यालय खुले. बिहार में 33 विश्वविद्यालय हैं. उन्होंने कहा, आरजेडी के शासनकाल में बिहार के लिए क्या किया गया, यह तो वे लोग बताएं. 

ये भी पढ़ें: 17 अप्रैल को पहली बार होगा तेजस्वी यादव और कृष्णा अल्लावरु का सामना, पटना में होगी महागठबंधन की अहम बैठक

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget