एक्सप्लोरर

Dengue Cases Bihar: नवादा में डेंगू से एक सप्ताह के अंदर तीन लोगों की मौत, सदर अस्पताल में 10 मरीज अभी भी भर्ती

Nawada News: सदर अस्पताल के नशा मुक्ति वार्ड को डेंगू वार्ड बना दिया गया है. कुछ लोग सदर अस्पताल न जाकर प्राइवेट या फिर पटना जाकर इलाज करा रहे हैं.

नवादा: बिहार के नवादा में डेंगू ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. बीते एक सप्ताह में जिले के तीन लोगों की डेंगू से मौत हो गई है. अभी भी कई लोग बीमार हैं. गंभीर रूप से पीड़ित दस लोग सदर अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं कई लोगों का इलाज प्राइवेट क्लिनिक में चल रहा है. जिले के कई मरीजों का इलाज नालंदा के अलावा पटना में भी चल रहा है.  नवादा सदर अस्पताल के नशा मुक्ति वार्ड को डेंगू वार्ड बना दिया गया है. यहां 10 लोग डेंगू से ग्रस्त हैं जो भर्ती हैं.

बीमारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट है. सदर अस्पताल में विशेष वार्ड बनाया गया है. इस वार्ड में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की विशेष तौर पर प्रतिनियुक्ति की गई है. वार्ड में तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. इधर, नगर परिषद की ओर से पूरे शहर में फॉगिंग कराई जा रही है. ग्रामीण इलाकों में भी फॉगिंग कराई जा रही है. लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है.

एक सप्ताह में मौत के आंकड़ों को समझें

  • डेंगू से बीते रविवार को अपसढ़ गांव के सत्यप्रकाश सिंह उर्फ सतन सिंह के 20 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार की मौत हुई है. यह पहली मौत है.
  • दूसरी मौत वारिसलीगंज नगर के मुड़लाचक निवासी गुमटी रोड निवासी विजय प्रसाद की हुई है. मंगलवार की देर रात इलाज के दौरान पटना में हुई है.
  • तीसरी मौत नरहट में गुरुवार को हुई है. मृतक की पहचान रामअवतार प्रसाद के रूप में की गई है. बुखार और अन्य परेशानियों के बाद उन्हें परिजन इलाज के लिए लेकर नवादा पहुंचे थे. शुक्रवार की देर रात मौत हुई है.

तीनों की मौत सदर अस्पताल में नहीं हुई है इसलिए इसकी पुष्टि नहीं की गई है. तीनों की मौत निजी क्लिनिक या अस्पताल में होने के कारण सरकारी आंकड़ों में इसकी गिनती नहीं हुई है. नोडल पदाधिकारी डॉक्टर प्रभाकर सिंह ने कहा है कि 10 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं. रिकवरी काफी तेजी से हो रहा है. कहा कि नवादा में किसी की मौत नहीं हुई है. पटना में भर्ती के दौरान मौत हुई है. इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है.

यह भी पढ़ें- Bihar Engineering College: समस्तीपुर में बने 75 करोड़ के इंजीनियरिंग कॉलेज की खासियत जानें, मिलेंगी ये सारी सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget