एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी को लेकर चिराग पासवान ने कह दी बड़ी बात, जीत का दावा ठोका

Delhi Assembly Election 2025: चिराग पासवान की पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक सीट मिली है. देवली से दीपक तंवर को पार्टी ने मौका दिया है. पढ़िए चिराग ने क्या कुछ कहा है.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं. इसके साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपना चुनावी प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है. इसी बीच दिल्ली विधानसभा के रण में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की भी एंट्री हुई है. एनडीए ने गठबंधन के तहत केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी को भी विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है. अब अपने प्रत्याशी को लेकर चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने बड़ा बयान दिया है.

'दीपक तंवर बड़े अंतर से जीतेंगे'

केंद्री मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार (17 जनवरी) को मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि बीजेपी ने कल (गुरुवार) घोषणा की है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में देवली की सीट लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लड़ेगी. हमारी पार्टी ने देवली की सीट से ऐसे प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने का फैसला किया है जिन्होंने लंबे समय तक बिना किसी स्वार्थ के अपने क्षेत्र के लोगों के बीच काम किया है.

चिराग पासवान ने कहा कि दीपक तंवर दशकों से मेरे और मेरे परिवार के विचारों के साथ जुड़े रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि ये बड़े अंतर से जीतेंगे. जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का हर नेता व कार्यकर्त्ता न सिर्फ इस बात को सुनिश्चित करेगा कि दीपक तंवर की जीत हो बल्कि एनडीए के हर एक प्रत्याशी की जीत हो. 

'सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश है'

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने आगे कहा कि दिल्ली में मौजूदा सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश है. पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के झूठे वादों से दिल्ली की जनता लगभग पिछले एक दशक से परेशान है, लेकिन इस बार जनता ने बदलाव का मन बना लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच वाली सरकार इस बार बनेगी. मैं मानता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार आठ तारीख को परिणामों के बाद बनने जा रही है.

'इंडिया गठबंधन अब रहा ही नहीं'

जब चिराग पासवान से पूछा गया कि इंडिया गठबंधन के बिखरने को कैसे देखते हैं आप? इस पर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन अब रहा ही नहीं. उनके कई घटक दलों ने बोल दिया कि लोकसभा चुनाव तक ही ये गठबंधन था. अब गठबंधन पूरी तरह कैसे बिखर सकता है दिल्ली में उनका जीता जागता उदाहरण है. जहां आम आदमी पार्टी और कांग्रेस इंडिया गठबंधन को मजबूती देने के लिए एक साथ आए थे. आज एक-दूसरे के सामने लड़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Motihari News: मोतिहारी में थानेदार को SP ने किया सस्पेंड, संपत्ति की भी जांच होगी, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget