एक्सप्लोरर

Motihari News: मोतिहारी में थानेदार को SP ने किया सस्पेंड, संपत्ति की भी जांच होगी, जानें पूरा मामला

Motihari News: एनडीपीएस न्यायालय के सरकारी वकील ने एक मामले में मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट कर थानेदार की शिकायत की थी. इसके बाद एक्शन लिया गया है.

Motihari SHO Suspended: मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने जब से जिले की कमान संभाली है उनका एक्शन लगातार जारी है. इस बार जिले के बंजरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान पर कार्रवाई हुई है. एसएचओ के खिलाफ पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने शराब एवं ड्रग्स माफिया से मिलीभगत के मामले में ना सिर्फ जांच का आदेश दिया बल्कि गुरुवार (16 जनवरी, 2025) को निलंबित भी कर दिया. कहा गया है कि निलंबित थानेदार इंद्रजीत पासवान की संपत्ति की भी जांच कराई जाएगी.

क्या है पूरा मामला?

इंद्रजीत पासवान पूर्व में जब रामगढ़वा थानाध्यक्ष थे तब दो बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों को चरस के साथ गिरफ्तार किया था. इसके बाद रामगढ़वा थाने में कांड संख्या 277/23 दर्ज कर तीनों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था. इस मामले में अनुसंधान करते हुए कोर्ट में केस डायरी सौंप दी गई. 

तस्कर को पहचानने से कर दिया था इनकार

इसके बाद न्यायालय ने एनडीपीएस के तहत केस नंबर 10/24 में तत्कालीन रामगढ़वा थानाध्यक्ष को तीन अन्य साक्षी के साथ उपस्थित होने को कहा. इसमें रामगढ़वा के तत्कालीन थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने चरस तस्कर को पहचान करने से इनकार कर दिया था. इसके बाद एनडीपीएस न्यायालय के सरकारी वकील ने मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट कर शिकायत की थी. 

सरकारी वकील की शिकायत पर मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने अब कार्रवाई करते हुए रामगढ़वा के तत्कालीन थानाध्यक्ष व वर्तमान में जिले के बंजरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही मोतिहारी हेड क्वार्टर डीएसपी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है. मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने कहा है कि निलंबित थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान की संपत्ति की जांच कराई जा रही है. यदि आय से अधिक संपत्ति मिली तो जब्त की जाएगी. 

यह भी पढ़ें- Bihar: बिहार पुल निर्माण निगम के इंजीनियर पर विजिलेंस का एक्शन, 4 ठिकानों पर की छापेमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget