एक्सप्लोरर

Bihar Crime: बिहार में राजनीतिज्ञों का परिवार भी सुरक्षित नहीं, नवादा में JDU नेता के भाई और पुत्र पर जानलेवा हमला

बिहार में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सरकार की तरफ से तमाम कोशिशें जारी हैं, लेकिन तू डाल-डाल मैं पात-पात की तर्ज पर अपराधी पुलिस को चुनौती देने में लगे हैं.

Nawada News: बिहार के नवादा में शुक्रवार को जेडीयू नेता के भाई और पुत्र पर रंगदारी नहीं देने पर जानलेवा हमला किया गया. दोनों की हालत चिंताजनक है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला नगर थाना क्षेत्र के लोहानी बीघा गांव का है. जेडीयू के वरिष्ठ नेता नंदन यादव के पुत्र मुकेश कुमार और भाई मुनि यादव पर जानलेवा हमला किया गया है.

तीन से चार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

जदयू नेता ने बताया कि मेरे भाई का मकान बन रहा है, वहां पर तीन से चार बदमाश आए और रंगदारी मांग रहे थे. मेरे भाई ने विरोध किया, तो मेरे भाई और मेरे बेटे पर जानलेवा हमला किया गया है. नेता ने कहा कि मैं प्रशासन से अपील करता हूं कि ऐसे लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए. जान से मारने की धमकी दी गई है. मौके पर गांव के लोगों ने बदमाशों को खदेड़ दिया, जिससे तीनों बदमाश वहां से भाग गए. नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि जख्मी होने की जानकारी मिली है और आगे की जांच की जा रही है. फिलहाल, पुलिस जख्मी से फर्द बयान लिया जा रहा है. 

जख्मी मुकेश कुमार ने बताया कि मेरे चाचा मकान का निर्माण कर रहे हैं और वहां पर कुछ लोग आए थे, पहले से ही देख लिया था कि कितने लोग हैं और फिर अचानक तीन-चार लोग पहुंचते हैं और मेरे चाचा के साथ बहस करना शुरू कर देते हैं. वे उन्हें कहते हैं कि आप यहां पर मकान बना रहे हैं तो आपको हमें पैसा देना होगा, नहीं तो हम मकान बनने नहीं देंगे. यह बात सुनकर हमारे चाचा गुस्सा हो जाते हैं और फिर वे उन लोगों से कहते हैं कि हम पैसा नहीं देंगे, जो करना है करो.

मुकेश ने कहा कि इसी दौरान चाचा के साथ बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी. जैसे ही हमने यह देखा, तुरंत बाहर निकलकर अपने चाचा को बचाने की पूरी कोशिश की. इसी दौरान मेरे चाचा और मुझ पर भी हमला कर दिया गया, जिसके बाद हम दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए और जमीन पर गिर गए. जैसे ही स्थानीय लोगों ने मारपीट करते हुए देखा, तो सभी लोगों ने दूर से ही शोर मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद वहां से सभी बदमाश भाग निकले. 

बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटनाएं 

बता दें कि बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी बढ़ी हैं. हालांकि इस पर लगाम लगाने के लिए सरकार की तरफ से तमाम कोशिशें जारी हैं, लेकिन तू डाल-डाल मैं पात-पात की तर्ज पर अपराधी पुलिस को चुनौती देने में लगे हैं. हद तो तब हो गई जब स्ताधारी पार्टी के नेता से भी रंगदारी मांग ली जाती है. ऐसा लगता है कि अपराधियों को अब किसी का खौफ नहीं रहा और प्रदेश में आए दिन हत्या, रंगदारी और गोलीबारी की घटनाएं बढ़ रही हैं. 

ये भी पढ़ेंः 'नीतीश कुमार के बेटे नासमझ हैं', लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने समझदारी से दिया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget