एक्सप्लोरर

'नीतीश कुमार के बेटे नासमझ हैं', लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने समझदारी से दिया बयान

तेज प्रताप यादव ने कहा कि ग्राउंड रियलिटी निशांत कुमार को नहीं पता है. पहले ग्राउंड रियलिटी उनको समझना चाहिए. हालांकि निशांत के राजनीति में आने का उन्होंने स्वागत किया.

Tej Pratap Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने नीतीश कुमार के बेटे को नासमझ कहा है. दरअसल निशांत कुमार ने शुक्रवार को कहा था कि नीतीश कुमार अच्छा काम कर रहे हैं, उन्हें आप लोग वोट दीजिए. उसका जवाब देते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि ग्राउंड रियलिटी निशांत कुमार को नहीं पता है. पहले ग्राउंड रियलिटी उनको समझना चाहिए.

निशांत कुमार पर तेज प्रताप यादव ने क्या कहा?

तेजप्रताप यादव ने कहा कि निशांत को अभी कुछ समझ में नहीं आ रहा है. निशांत को अभी कुछ पता ही नहीं है. हालांकि बाद में जब मीडियाकर्मियों ने पूछा कि अगर निशांत राजनीति में आते हैं तो क्या वह उनका स्वागत करेंगे? इस सवाल पर तेजप्रताप ने कहा कि अगर कोई युवा राजनीति में आगे बढ़ रहा है तो इसमें दिक्कत क्या है? तेज प्रताप ने कहा यंग लोगों को राजनीति में आना चाहिए अच्छा है अगर आते हैं. 

दरअसल आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे ने बड़ा बयान दिया था. निशांत कुमार से जब पूछा गया कि इस वर्ष चुनाव हुए तो आप क्या सोचते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि मैं तो बिहारवासियों से यही अपील करूंगा कि पिताजी ने बहुत अच्छा काम किया है और पिताजी को और उनके पार्टी एक बार फिर मौका दें और उनको वोट दें, लेकिन जब उनसे पूछा गया कि क्या निशांत राजनीति में आएंगे तो उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. निशांत कुमार के इसी बयान पर अब तेज प्रताप यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि निशांत कुमार को समझ नहीं है.

निशांत के सियासी भविष्य को लेकर लग रहे कयास

बता दें कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के सियासी भविष्य को लेकर कई तरीके के कयास लगाए जा रहे हैं. एक तरफ कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की बिहार के सियासत में लॉन्चिंग हो सकती है. वहीं उनके जरिए पिता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के किए गए काम को अच्छा बताकर वोट मांगने की अपील पर अब आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है.

ये भी पढ़ेंः पवन सिंह के बाद अब उनकी पत्नी पॉलिटिक्स में आजमाएंगी किस्मत, 2025 के चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान

आर्यन आनंद एबीपी न्यूज़ में बतौर रिपोर्टर काम कर रहे हैं. बिहार की राजधानी पटना में होने राजनीतिक गतिविधियों के साथ अन्य हलचलों पर लगातार नजरें रखते हैं. आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में पॉलिटिकल कैंपेनिंग टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की.

2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़े. आर्यन आनंद ने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हरियाणा से BMC और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा किया है.

संपर्क करें- फेसबुक- https://www.facebook.com/share/19cyjN7pLc/ | इंस्टाग्राम- https://www.facebook.com/share/19cyjN7pLc/ | एक्स- https://x.com/The_AryanAnand | मेल आईडी- aryana@abpnetwork.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'

वीडियोज

US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget