एक्सप्लोरर

Tanu Priya Husband Murder: नर्सिंग छात्र की ससुर ने गोली मारकर की हत्या, पत्नी तनुप्रिया बोलीं- 'पति की जाति देखकर...'

Bihar Honour Killing News: दरभंगा में नर्सिंग छात्र राहुल की ससुर ने गोली मारकर हत्या की. राहुल पत्नी तनु की गोद में गिरा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

बिहार के दरभंगा में शनिवार को एक ऐसी घटना हुई, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया. दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (डीएमसीएच) में पढ़ने वाले 25 वर्षीय बीएससी नर्सिंग के छात्र राहुल कुमार की कथित तौर पर उनके ही ससुर प्रेमशंकर झा ने गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि यह वारदात अंतरजातीय विवाह से नाराज होकर की गई.

पत्नी के सामने चली गोली, गोद में गिरा पति

राहुल की पत्नी तनु प्रिया झा, जो नर्सिंग की प्रथम वर्ष की छात्रा हैं, घटना के वक्त उनके साथ थीं. तनु ने बताया कि उन्होंने एक हुडी पहने शख्स को राहुल के पास आते देखा. पहले उन्हें शक नहीं हुआ, लेकिन जब उसने बंदूक निकाली तो पहचान लिया कि वह उनके पिता हैं.

तनु ने रोते हुए कहा, 'उन्होंने मेरी आंखों के सामने मेरे पति के सीने में गोली मार दी. मेरे पति मेरी गोद में गिर पड़े.'

तनु के इस दर्दनाक बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं. तनु ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पूरे परिवार ने इस साजिश में हाथ मिलाया था.

4 महीने पहले हुई थी शादी

राहुल और तनु की मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई थी और दोनों के बीच प्यार हुआ. कुछ महीनों पहले उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली. शादी अंतरजातीय थी, जिससे तनु का परिवार नाराज था. तनु का कहना है कि उन्होंने पहले ही कोर्ट में अपनी सुरक्षा के लिए याचिका दी थी, क्योंकि उन्हें अपने पिता और भाई से जान का खतरा था.

तनु ने कहा, 'पहलगाम में लोगों का धर्म पूछकर मारा गया, और यहां मेरे पति की जाति देखकर हत्या कर दी गई. अगर एक महीने में हत्यारों को फांसी नहीं हुई, तो मैं खुद हत्यारों का खून करूंगी और फिर सुसाइड कर लूंगी.'

अस्पताल में हंगामा और आरोपी की पिटाई

गोली लगते ही राहुल की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद डीएमसीएच में अफरा-तफरी मच गई. गुस्साए छात्रों और राहुल के दोस्तों ने आरोपी प्रेमशंकर झा को पकड़कर जमकर पीटा. आरोपी की हालत बिगड़ने पर उसे पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर करना पड़ा.

इस दौरान छात्रों ने अस्पताल में हंगामा भी किया और स्टाफ को आरोपी का इलाज करने से रोकने की कोशिश की. हालात काबू में करने के लिए पुलिस बल तैनात करना पड़ा.

दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जगन्नाथ रेड्डी मौके पर पहुंचे. एसएसपी रेड्डी ने कहा, 'हमें जानकारी मिली कि राहुल ने अपनी सहपाठी तनु से प्रेम विवाह किया था. तनु के पिता ने आकर गोली मार दी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की पूरी जांच की जा रही है.'

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जो भी लोग इस साजिश में शामिल पाए जाएंगे, उन पर भी कार्रवाई होगी.

यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई है. एक ओर लोग तनु के साथ खड़े होकर न्याय की मांग कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग अब भी जातिगत सोच के चलते आरोपी के पक्ष में तर्क दे रहे हैं. लेकिन ज्यादातर लोगों का मानना है कि किसी भी वजह से हत्या करना न केवल कानूनन जुर्म है, बल्कि इंसानियत के खिलाफ भी है.

About the author पंकज यादव

मेरा नाम पंकज यादव है. मैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला हूं. मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बीबीएयू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. मुझे पत्रकारिता में लगभग 8 साल का अनुभव है. मैंने इस दौरान अलग-अलग मीडिया संस्थानों लाइव टुडे न्यूज चैनल, इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और दैनिक भास्कर डिजिटल के लिए काम किया है. मुझे पॉलिटिकल, खेल और फीचर से जुड़े लेख लिखना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget