एक्सप्लोरर

Darbhanga News: दरभंगा में शादी रचा रहा था शख्स तभी पहुंच गई पहली पत्नी, दूल्हे का बिगड़ गया 'काम'

Darbhanga Second Marriage: 1997 में शख्स ने पहली शादी की थी. दूसरी शादी करने के लिए वह मां श्यामा मंदिर पहुंचा था. पुलिस को सूचना मिली और शादी रुक गई.

दरभंगा: पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी रचा रहे एक शख्स के सपनों पर पानी फिर गया. मामला बिहार के दरभंगा जिले का है. बुधवार (28 जून) की शाम मां श्यामा मंदिर में शादीशुदा शख्स दूसरी शादी कर रहा था. इसके बारे में जब उसकी पहली पत्नी को पता चला तो वह मंदिर पहुंच गई और पति का काम बिगाड़ दिया. उसने पुलिस को सूचना दी और यह शादी होते-होते रुक गई. पुलिस सबको लेकर थाने पहुंची.

बताया जाता है कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कैदराबाद निवासी बैजनाथ साह की पुत्री चंदा की शादी लहेरियासराय के भटियारी सराय मोहल्ला निवासी महावीर साह के पुत्र विक्रम साह के साथ 1997 में हुई थी. पहली पत्नी और परिजनों की ओर से आरोप लगाया गया है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष के लोग शादी में अच्छा दहेज न मिलने का ताना देने लगे. पांच लाख रुपये मांगने का दबाव बनाने लगे थे. लड़की के साथ मारपीट भी होती थी. 

चंदा के भाई ने कहा- हो चुकी थी पंचायत

इस मामले में पहली पत्नी चंदा के भाई अमर कुमार ने बताया कि मारपीट, दहेज और दूसरी शादी की धमकी की बात को लेकर 2015 में एक पंचायत हुई थी. उसके जीजा विक्रम साह और उनके पिता ने एक बॉन्ड भी भरा था. एक बार जब उसका छोटा भाई समझाने गया था तो ससुराल के लोगों ने मिलकर मारा था. इस मामले में लहेरियासराय थाने में केस भी दर्ज कराया गया था. इसके बाद उसकी बहन को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया.

होने वाली दुल्हन के परिजन ने क्या कहा?

जिस लड़की से शख्स दूसरी शादी कर रहा था उसके परिजन विनोद कुमार ने कहा कि उन्हें इसके बारे में कुछ भी पता नहीं था. वे नहीं जानते थे कि लड़का शादीशुदा है. वहीं विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने गुरुवार (29 जून) की सुबह बताया कि दोनों को छोड़ दिया गया है. आपस में मामले का समझौता कर लिया जाएगा तो ठीक है नहीं तो न्यायालय में इसे भेज दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Uniform Civil Code: पटना में नमाज अदा करने आए लोग बोले- 'UCC की कोई जरूरत नहीं', BJP का अगला कदम भी बता दिया!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार NDA की बड़ी बैठक खत्म, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से पहले कौन सा प्लान बना?
बिहार NDA की बड़ी बैठक खत्म, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से पहले कौन सा प्लान बना?
LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Bihar LPG Crisis: गैस के लिए मारामारी के बीच सभी जिलों के DM-SP संग हुई बैठक, लिया गया बड़ा फैसला
LPG के लिए मारामारी के बीच बिहार के सभी जिलों के DM-SP संग हुई बैठक, लिया गया बड़ा फैसला
Nawada News: नवादा जिले में अपराधियों का तांडव! युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत
नवादा जिले में अपराधियों का तांडव! युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget