एक्सप्लोरर

Uniform Civil Code: पटना में नमाज अदा करने आए लोग बोले- 'UCC की कोई जरूरत नहीं', BJP का अगला कदम भी बता दिया!

Eid-al-Adha 2023: पटना के गांधी मैदान में नमाज अदा करने आए कई लोगों से एबीपी न्यूज़ ने बात की. लोगों ने कहा कि संविधान से देश चलेगा. विवादित मुद्दों को उठाना भी नहीं चाहिए.

पटना: देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) को लेकर जारी हंगामे के बीच गुरुवार (29 जून) को पटना के गांधी मैदान में बकरीद पर नमाज अदा करने आए लोगों ने एक सुर में कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है. एबीपी न्यूज़ ने नमाज अदा करने आए कई लोगों से बात की. कहा कि चुनाव से पहले बीजेपी इन मुद्दों को उठाती है ताकि चुनाव में लाभ मिल सके.

बातचीत में लोगों ने यह भी बता दिया कि बीजेपी का अगला कदम क्या होगा. कहा कि यूसीसी लागू होने से समाज में तनाव फैलेगा. अभी 'एक देश, एक कानून' की बात की जा रही है और जब यह आ गया तो फिर 'एक देश, एक धर्म' की बात कही जाएगी. तब कहा जाएगा कि एक देश में चार धर्म के लोग नहीं रह सकते हैं.

'यह सब नहीं चलेगा...'

यूनिफॉर्म सिविल कोड के मुद्दे पर कहा कि यह सब नहीं चलेगा. देश संविधान से चलेगा. विवादित मुद्दों को उठाना भी नहीं चाहिए. यहां गंगा जमुनी तहजीब है. बता दें कि पीएम मोदी ने भोपाल में समान नागरिक संहिता की वकालत की है. पीएम मोदी ने कहा है कि दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चलेगा? हम देख रहे हैं कि यूनिफॉर्म सिविल कोड के नाम पर लोगों को भड़काने का काम हो रहा है. एक घर में एक सदस्य के लिए एक कानून हो और दूसरे के लिए दूसरा तो घर चल पाएगा क्या?

कई विपक्षी दल भी कर रहे हैं विरोध

दरअसल केंद्र सरकार ने समान नागरिक संहिता को लाने की तैयारी तेज कर दी है. सरकार की ओर से गठित 22वें विधि आयोग ने समान नागरिक संहिता पर आम जनता और धार्मिक संस्थाओं के प्रमुखों से विचार विमर्श और राय मांगने का कार्य शुरू कर दिया है. कई विपक्षी दल यूनिफॉर्म सिविल कोड का विरोध कर रहे यह कहते हुए कि चुनाव से पहले फिर बीजेपी अपने फायदे के लिए मुद्दा उठा रही है.

यह भी पढ़ें- Amit Shah Bihar Visit: बिहार में आज अमित शाह, लखीसराय में करेंगे रैली, ललन सिंह के क्षेत्र में 'खेल' की तैयारी शुरू?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget