एक्सप्लोरर

Bihar News: 'रिजल्ट के बाद बढ़ जाएंगे दाम', पटना में पेट्रोल पंप पर लग रही भीड़, कीमतों में बढ़ोतरी की चर्चा से सहमे लोग

पेट्रोल-डीजल ले रहे लोगों का कहना है कि उन्हें लग रहा है कि चुनावी नतीजों के बाद सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा सकती है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ी है.

पटना: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का असर अलग-अलग देशों में महंगाई के रूप में देखा जा रहा है. दोनों देशों के बीच जारी जंग के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की दामों में भारी वृद्धि हुई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 130 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है. जुलाई 2008 के बाद अब ही इतने दाम बढ़े हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम बढ़ने के कारण भारत में जल्द पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं.

पेट्रोल पंप पर दिख रही लंबी लाइन

बता दें कि 10 मार्च को यूपी, पंजाब समेत पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं. पिछले साल दिवाली के समय से अब तक पेट्रोल डीजल के दाम देशभर में नहीं बढ़े हैं. इसका मुख्य कारण पांच राज्यों में होने वाला विधानसभा चुनाव बताया जा रहा है. लेकिन दो दिनों बाद चुनाव के नतीजे आने वाले हैं, ऐसे में लोग गाड़ी की टंकी फुल कराने में जुटे हुए हैं. पटना के बोरिंग रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर मंगलवार को पेट्रोल-डीजल लेने के लिए लोगों की लंबी लाइनें देखने को मिली.

Bihar Politics: चिराग ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- किस मुंह से महिला सुरक्षा की बात करते हैं CM

स्कूटर, मोटरसाइकिल, चार चक्का (कार) में लोग टंकी फुल कराते दिखे. पेट्रोल-डीजल ले रहे लोगों का कहना है कि उन्हें लग रहा है कि चुनावी नतीजों के बाद सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा सकती है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ी है. लोगों ने कहा कि वे लोग टंकी फुल कराने आए हैं, ताकि दाम बढ़ने से पहले पेट्रोल ले ली जाए. आम लोगों का कहना है कि 15-20 रुपए तक दाम बढ़ते चले जाएंगे.

अभी 110 रुपये लीटर है पेट्रोल

पेट्रोल पम्प पर मौजूद पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने कहा कि पिछले दो दिनों से भारी संख्या में लोग लगातार पेट्रोल डीजल लेने आ रहे हैं. सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं क्योंकि सभी को आशंका है कि दाम तेजी से बढ़ने शुरू हो जाएंगे. पेट्रोल पंप कर्मचारी ने बताया कि अभी पटना में 110 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और 91 रुपये लीटर डीजल है.

बता दें इरान की ओर से कच्ची तेल की आपूर्ति बाधित होने, अमेरिका व पश्चिमी देशों की ओर से रूस के कच्चे तेल की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाने की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्ची तेलों की कीमतों में इजाफा हुआ है, जिसका असर आने वाले दिनों में दिखेगा.

यह भी पढ़ें -

Bihar News: विश्व धरोहर देखने पहुंचे अभिनेता आशीष विद्यार्थी, कहा- किताबों में पढ़ा था, आज देखने का मौका मिला

Bihar News: Viral Video देखकर नंदी को दूध पिलाने मंदिर पहुंचे थे श्रद्धालु, देखते-देखते शुरू हुआ हंगामा, फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार के बेटे की शिक्षा पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'निशांत जी को…'
नीतीश कुमार के बेटे की शिक्षा पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'निशांत जी को…'
'तेजस्वी को 9वीं फेल बताने वाले निशांत कुमार खुद 12वीं पास...', RJD का बड़ा हमला
'तेजस्वी को 9वीं फेल बताने वाले निशांत कुमार खुद 12वीं पास...', RJD का बड़ा हमला
राबड़ी ने लालू से कहा- हैप्पी बर्थडे साहेब, तेज प्रताप ने किया वीडियो कॉल, बोले- 'पापा मैं…'
राबड़ी ने लालू से कहा- हैप्पी बर्थडे साहेब, तेज प्रताप ने किया वीडियो कॉल, बोले- 'पापा मैं…'
सयानी घोष सहित TMC के 19 बागी सांसदों पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये भविष्यवाणी
सयानी घोष सहित TMC के 19 बागी सांसदों पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये भविष्यवाणी

वीडियोज

Indians Dead in Hormuz: महायुद्ध में 3 नागरिकों की मौत पर गुर्राया भारत ! अब क्या होगा? ABPLIVE
TMC Breakup | TMC MP Resignation: आधी रात Operation Lotus! ममता बनर्जी का साथ क्यों छोड़ा?
Iran Israel War Update: ईरान का अमेरिका को आखिरी अल्टीमेटम | Trump | Big Breaking
TOP News: आज की बड़ी खबरें | TMC Controversy | Mamata | Israel Iran War | Trump | Modi Govt | POK
Congress Meenakshi' RS Nomination Cancel: मीनाक्षी ने खटखाया का Supreme Court दरवाजा | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गंभीर मामला है, जांच करो, चार्जशीट भी दाखिल हो और अभिषेक बनर्जी...', फर्जी दस्तखत पर कलकत्ता HC का सख्त आदेश
'गंभीर मामला है, जांच करो, चार्जशीट भी दाखिल हो और अभिषेक बनर्जी...', फर्जी दस्तखत पर कलकत्ता HC का सख्त आदेश
यूपी चुनाव: सपा-कांग्रेस के बाद अब BJP में सीट शेयरिंग की बात शुरू, ओपी राजभर ने दे दिए ये संकेत
यूपी चुनाव: सपा-कांग्रेस के बाद अब BJP में सीट शेयरिंग की बात शुरू, ओपी राजभर ने दे दिए ये संकेत
Kirti Azad on TMC Turmoil: 'डर, दबाव और लालच...', TMC की टूट पर कीर्ति आज़ाद का चौंकाने वाला दावा, बोले- शत्रुघ्न सिन्हा कहीं नहीं जा रहे
'डर, दबाव और लालच...', TMC की टूट पर कीर्ति आज़ाद का चौंकाने वाला दावा, बोले- शत्रुघ्न सिन्हा कहीं नहीं जा रहे
FIFA World Cup 2026 Prize Money: फीफा 2026 की प्राइज मनी जानकर रह जाएंगे दंग, टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया से लगभग 60 गुना अधिक, जानिए
फीफा 2026 की प्राइज मनी जानकर रह जाएंगे दंग, टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया से लगभग 60 गुना अधिक, जानिए
आमिर खान की इस फिल्म का राधिका अंबानी पर पड़ा असर, बताया ओटीटी पर लास्ट शो कौनसा देखा
आमिर खान की इस फिल्म का राधिका अंबानी पर पड़ा असर, बताया ओटीटी पर लास्ट शो कौनसा देखा
राज्यसभा से इस्तीफा देकर प्रकाश चिक ने जो कहा, वो ममता बनर्जी को तीर की तरह चुभेगा, बोले- 'जिस तरह का...'
राज्यसभा से इस्तीफा देकर प्रकाश चिक ने जो कहा, वो ममता बनर्जी को तीर की तरह चुभेगा, बोले- 'जिस तरह का...'
Husband Wife Cute Fight: फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
Kitchen Window Cleaning: महंगे क्लीनर भी फेल! किचन की काली-चिपचिपी खिड़की को चमका देगा रसोई का यह एक आसान नुस्खा
महंगे क्लीनर भी फेल! किचन की काली-चिपचिपी खिड़की को चमका देगा रसोई का यह एक आसान नुस्खा
Embed widget