एक्सप्लोरर

Bihar Politics: चिराग ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- किस मुंह से महिला सुरक्षा की बात करते हैं CM

जमुई सांसद ने कहा, " बिहार में महिलाएं जितनी प्रताड़ित होती हैं, शायद ही किसी जगह इतनी प्रताड़ित होती होंगी. मुख्यमंत्री कैसे महिला सुरक्षा की बात करें करते हैं. राज्य में महिलाओं की स्थिति बदतर है."

पटना: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर एलजेपी (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने सूबे की नीतीश सरकार (Nitish Government) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. मंगलवार को पटना पहुंचे चिराग ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए महिला सुरक्षा के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि आज बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है. बालिका गृह में महिलाओं के साथ यौन शोषण की घटनाएं सामने आ रही हैं.

आंसू पोछने नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री

जमुई सांसद ने कहा, " बिहार में महिलाएं जितनी प्रताड़ित होती हैं, शायद ही किसी जगह इतनी प्रताड़ित होती होंगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैसे महिलाओं की सुरक्षा की बात करें करते हैं. राज्य में महिलाओं की स्थिति बदतर है." चिराग पासवान ने कहा कि जहरीली शराब से कितने लोगों की मौत हो गई. कितनी ही महिलाएं विधवा हो गईं, कितनी मांओं की गोद सूनी हो गई. सीएम नीतीश कभी उनकी आंसू पोछने भी पहुंचे क्या.

Bihar News: हरिभूषण ठाकुर बचौल का विवादित बयान- 'देश के सभी अल्पसंख्यक राष्ट्रविरोधी एवं तालिबानी सोच के हैं'

चिराग ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी चरम पर है. नौकरी की मांग कर रहे छात्रों पर लाठियां बरसाईं जाती हैं. नीतीश कुमार ने उन छात्रों के मां की स्थिति कभी जानने की कोशिश नहीं की है. वहीं, पांच राज्यों में हुए चुनाव के एग्जिट पोल पर चिराग पासवान ने कहा, " एग्जिट पोल पर मैं ज्यादा विश्वास नहीं करता हूं. जनता ने जिन पर भरोसा किया, उनकी सरकार अवश्य बनेगी."

भागलपुर ब्लास्ट की हो जांच

हालांकि, उन्होंने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया. भागलपुर ब्लास्ट मामले में चिराग ने कहा कि पूरे मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए. बिहार में घटनाएं तो घटती ही हैं, लेकिन इमानदार तरीके से जांच नहीं होती है. इस वजह से आरोपी बच जाते हैं. 

यह भी पढ़ें -

Old Pension Scheme in Bihar: बिहार में पुरानी पेंशन योजना को लेकर क्या है सरकार का स्टैंड? पूछने पर मिला ये जवाब

Old Pension Scheme: विधानसभा परिसर में RJD विधायकों ने किया प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना को लेकर हो गया 'बवाल'

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
नवादा: पति के 6 टुकड़े कर फेंका था शव, अब पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा
नवादा: पति के 6 टुकड़े कर फेंका था शव, अब पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget