एक्सप्लोरर

बिहारः मुजफ्फरपुर में सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, दुकान से घर लौट रहा था व्यवसायी

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के अतरदह इलाके में हत्या की घटना को दिया गया अंजाम.बिना नंबर की बाइक से आए थे अपराधी, व्यवसायी के पास से एक बैग लेकर सभी हो गए फरार.

मुजफ्फरपुरः सदर थाना क्षेत्र के अतरदह इलाके में शनिवार की देर रात अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए. आनन-फानन में स्वर्ण व्यवसायी को एक अस्पताल में लाया गया जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.

मोहल्ले के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

मृतक स्वर्ण व्यवसायी की पहचान रवि कुमार सोनी के रूप में की गई है. वह देर रात दुकान से घर लौट रहा था इसी दौरान अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. इस मामले में जब पीड़ित परजिनों को जानकारी मिली तो वे भी पहुंच गए. रवि कुमार सोनी के चाचा ने बताया कि वे लोग बाद में पहुंचे हैं. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ही पहले उनके भतीजे को अस्पताल पहुंचाया था, क्योंकि उस इलाके में काफी दिनों से उसकी दुकान है और लोग पहचानते हैं.

बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए अपराधी

बताया कि शनिवार की देर रात उनका भतीजा रवि कुमार सोनी दुकान बंद करके घर लौट रहा था. इस दौरान बिना नंबर की एक अपाची बाइक से आए अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. उनका भतीजा सोना के कारोबार के अलावा ब्याज का भी धंधा करता था. परिजनों ने आशंका जताई है कि उधार देने की वजह से ही हत्या की गई है.

उन्होंने बताया कि रवि के पास एक बैग था जिसमें कैश और दुकान के गहने होते थे उसे हमेशा वो रात में लेकर सैदपुरा स्थित अपने घर आता था. वो बैग लेकर अपराधी फरार हो गए हैं. कहा कि रवि के गले में सोने की चेन, अंगूठी आदि थे लेकिन अपराधियों ने वह सब नहीं लिया है. उनके भतीजे को दो गोली लगी है.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

इस मामले में सूचना मिलने के बाद अस्पताल में नगर डीएसपी ने पहुंचकर मामले की जांच की और परिजनों से पूछताछ की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. सदर थाना प्रभारी सतेंद्र सिन्हा ने बताया कि अपराधियों द्वारा स्वर्ण कारोबारी की हत्या कर दी गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

यह भी पढ़ें-

बिहारः तीन हत्याओं से मोतिहारी में हड़कंप, मां के साथ दो बच्चों को मार डाला; ससुरालवाले फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget